Wednesday, April 23, 2025
featuredदुनिया

ऑनलाइन दोस्ती कर लड़को से बनाता शारीरिक संबंध, फिर करता था ये….

SI News Today

इतिहास में ऐसी कई सीरियल किलिंग की घटनाएं हुई हैं जिनके बारे में जानकर आज भी लोग सिहर जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही सीरियल किलर के बारे में बता रहे हैं जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के कुख्यात गे सीरियल किलर स्टेफन पोर्ट की। स्टेफन लड़कों का शिकार करने के लिए सोशल नेटवर्किंग का इस्तेमाल करता था। ये कुख्यात हत्यारा लोगों से दोस्ती करने के बाद उन्हें एक जगह बुलाता था और बाद में उनका रेप कर दर्दनाक मौत दे देता था।

गे स्टेफन पोर्ट का शिकार अक्सर इंग्लैंड के ओल्ड बैली शहर और उसके आस-पास के इलाके में रहने वाले लड़के होते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि ये गे सीरियल किलर करीब 8 लड़कों को मौत के घाट उतार चुका है।

41 वर्षीय स्टेफन पोर्ट को पुलिस ने साल 2016 में 4 लड़कों के मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में पुलिस ने जब स्टेफन के केस की जांच की तो वो भी हैरान रह गई। क्योंकि पुलिस को जांच में पता चला कि मामला 4 युवकों का नहीं बल्कि 8 युवकों का था।

पुलिस ने तहकीकात में पाया कि स्टेफन पोर्ट ने साल 2011 से 2015 तक कुल 7 लड़कों का रेप किया और 8 लड़कों की हत्या की थी। स्टेफन रेप करने के बाद उन्हें जहरीला पदार्थ खिलाकर मार देता था।

SI News Today

Leave a Reply