Friday, April 19, 2024
featuredदुनियादेश

RSS ने किया राहुल गांधी पर वार, एक बार संघ की शाखा में आने से होगा देश की आत्मा का ज्ञान

SI News Today

RSS did, Rahul Gandhi would be wise, once the he came to the RSS Shakha for the knowledge of the soul of the country.

      

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने विदेशी दौरे पर भारतीय जनता पार्टी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर किया जमकर वार। रोहुल के द्वारा लगाए गए आरोप पर संघ ने भी पलट कर दिया वार। दरअसल आरएसएस के प्रवक्ता राजीव तुला का कहना कहना है कि आरएसएस के सपने रातों दिन राहुल गांधी को आते हैं। और उन्हें हमारी चिंता को छोड़कर अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए।

वहीं इसी क्रम में राजीन तुली ने कहा कि राहुल की पार्टी 44 पर इसीलिए आ गई क्योंकि वह आरएसएस का सपना देखते हैं। जिसकी वजह से इस बार कहीं ऐसा न हो जाए कि उनकी सीटें पहले से भी कम हो जाए। उन्होंने कहा कि 1925 में आरएसएस का गठन हुआ था। पूरे देश में इसकी शाखा 5,000 से भी अधिक लगती है। जो महिलाओं के विकास का कार्य करती है।

वहीं राहुल गांधी ने कहा था कि आरएसएस में आपको कभी महिलाएं देखने को नही मिलेंगी। बात सिर्फ इतनी ही नही थी इसके राजीव तुला ने कहा कि मैं राहुल गांधी के सलाहकारों से कहना चाहता हूं कि राहुत गांधी को एक बार RSS की शाखा में आकर एक दो साल व्यतीत करना चाहिए। उसके बाद ही देश की व संस्कृति का ज्ञान उन्हें हो जाएगा। केरल की प्राकृतिक आपदा में जहां सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघ काम कर रहा है वहीं राहुल गांधी जर्मनी में संघ के सपने देख कर संघ को बदनाम कर रहे हैं। संघ को समझना राहुल गांधी के बस की बात नही।

आपको बता दे कि इसके आगे उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को प्रणब मुखर्जी से कुछ सीखना चाहिए। क्योंकि प्रणब मुखर्जी के पास देश की संस्कृति व देश के बारे में जानकारी तो है। इतना ही नही इसके आगे संघ प्रवक्ता ने कहा कि अगले दो-तीन जन्मों तक देश व संघ को राहुल गांधी नी समझ पाएंगे। इसीलिए उनको संघ की शाखा में एक बार जरूर जरूर आना चाहिए। और जब वो देश व संघ को जाएं तो बेशक उसे छोड़ दे। पर मुझे पूरा भरोसा है कि राहुल गांधी संघ की शाखा मों अगर एक बार आ जाएंगे तो वह संघ को छोड़कर नही जाएंगे।

SI News Today

Leave a Reply