Saturday, April 20, 2024
featuredदुनिया

रोज मछली खाता था मरीज! शरीर से निकला 5 फुट लंबा कीड़ा, जानिए रिपोर्ट….

SI News Today

रोजाना मछली खाते हैं तो जरा ठहरिए। यह आपकी जान के लिए आफत बन सकती है। हर रोज मछली खाने से पेट में कीड़े हो सकते हैं। ऐसा ही एक मामला अमेरिका में देखने को मिला है। बाथरूम जाने के दौरान यहां पर एक शख्स के शरीर से पांच फुट लंबा टेपवर्म (कीड़ा) निकल आया। शख्स को जैसे ही इस बात का पता लगा वह फौरन अस्ताल पहुंचा। शुरुआत में डॉक्टर को भी उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ, मगर सबूत देखने के बाद डॉक्टर भी हैरान रह गए। डॉक्टर ने इस बाबत पोडकास्ट के जरिए मरीज के मामले का खुलासा किया। डॉक्टरों की जांच में मालूम पड़ा कि शख्स कच्ची मछली खाने का शौकीन था। हर रोज वह मछली खाता था, जिसके कारण उसके पेट में कीड़े हो गए थे। यह मामला कैलिफोर्निया शहर के फ्रेंसो इलाके का है। गुरुवार को यहां पीड़ित शख्स घर में बाथरूम गया था। कमोड पर बैठे होने के दौरान अचानक उसे कुछ गड़बड़ महसूस हुआ। ध्यान देने पर उसे पता लगा कि उसके शरीर से एक कीड़ा निकल रहा था। वह फौरन उसे देख घबरा गया। चूंकि कीड़ा लंबा था, इसलिए वह खींचने पर बाहर आता जा रहा था। शख्स फौरन पास के कम्युनिटी रीजनल मेडिकल सेंटर में इमरजेंसी रूम पहुंचा।

डॉ. केन्नी बाह्न ने उसकी जांच-पड़ताल की, जिसमें पता लगा कि उसे डायरिया था। शख्स ने कीड़े निकलने का दावा किया तो शुरू में डॉक्टर को यकीन न हुआ। मगर सबूत पाने पर वह भी हैरान रह गए। डॉ.बाह्न ने टॉयलेट पेपर पर कीड़े को लपेटा और उसकी लंबाई मापी। पता लगा कि वह साढ़े पांच फुट लंबा था। जांच के दौरान डॉक्टर्स ने आगे मरीज से पूछा था कि क्या वह कुछ सालों से देश के बाहर था। उसने कहा नहीं। बाद में उसने बताया कि वह रोजाना सूशी और सैलमन (एक किस्म की मछली) खाता था। डॉक्टर ने बाद में पोडकास्ट पर मामले की जानकारी दी।

टेपवर्म से जुड़ा इंफेक्शन खास तौर पर उन्हें होता है, जो अधिक मात्रा में कच्ची मछली खाते हैं। एक बार इस इंफेक्शन का शिकार होने पर इंसान के पेट में यह कीड़े जन्म ले लेते हैं, जिसके साथ वे समय के साथ और बढ़ते हैं। हफ्ते भर में ये 15 मीटर तक लंबे हो जाते हैं और महीनों से लेकर सालों तक जीवीत रह सकते हैं। अगर इस कीड़े का लार्वा शरीर के बाकी हिस्सों में फैल जाता है तो ये लिवर, आखें, दिल और दिमाग जैसे महत्वपूर्ण हिस्सों को खाना शुरू कर देते हैं।

SI News Today

Leave a Reply