Friday, March 29, 2024
featuredदुनिया

इस महिला ने पैरों से सबसे ज्‍यादा बीयर की बोतलें खोलने का बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड…

SI News Today

रूस की जिमनास्ट ज्लैटा का नाम अब कौन नहीं जानता, लेकिन इन्हें जो भी देखता है अपने दांतों तले अंगुलियां दबा लेता है। ये किसी के भी होश उड़ाने के लिए अकेले ही काफी हैं। जो करतब ये दिखा सकती हैं। कोई भी उन्हें करने के बारे में सोच भी नहीं सकता। खबरों की मानें तो जब पहली बार उन्होंने ये करतब करके दिखाया तो खुद रिकॉर्ड बुक के अधिकारी भी हैरान हो गए थे। बताया जाता है कि इसके लिए जाल्टा ने लंबे समय से काफी मेहनत की है।

31 वर्षीय जूलिया उर्फ ज्लैटा का शरीर वाकई में रबर की तरह है। ज्लैटा का अपने शरीर पर इतना कंट्रोल है कि वो जिधर चाहे उधर अपने शरीर को मोड़ सकती हैं। इस हुनर की वजह से ज्लैटा का नाम गिनिज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया की सबसे लचीली महिला होने के लिए शामिल है।

ज्लैटा को दुनिया की सबसे लचीली महिला का टैग देना भी लाजमी है क्योंकि उसके मूव्स देखकर आपकी सांसे थम सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर्स ने जब उनके लचीले शरीर की जांच की तो उन्होंने बताया कि ज्लैटा की हड्डियां तुरंत जन्मे बच्चे से भी ज्यादा लचीली हैं।

ज्लैटा इकलौती ऐसी महिला हैं जो अपने शरीर के लचीलेपन के चलते, खुद को इतना मोड़ लेती है कि वो 50 सेंटीमीटर के चकोर बॉक्स में खुद को फिट कर देती हैं। बताया जाता है कि जब ज्लैटा महज 8 साल की थीं तो उन्हें एहसास हो गया था कि उनके पास कुछ स्पेशल हुनर है। यहां तक कि 10 साल की उम्र में वो अपने करतब से दुनिया को चौकाने लगीं और आज 31 साल की ज्लैटा ने अपने लचीले शरीर को ही अपना प्रोफेशन बना लिया है।

साल 2011 में उन्होंने अपने पैरों से एक मिनट में ज्यादा से ज्यादा बोतल खोलकर अपना नाम गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया था। वही 4 साल पहले ज्लैटा ने अपनी बैक का इस्तेमाल कर तीन गुब्बारों को सबसे तेज यानी 12 सेकेंड में फोड़ने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया था।

SI News Today

Leave a Reply