Sunday, March 24, 2024
featuredटेक्नोलॉजीदुनियादेशस्पेशल स्टोरी

जो हम सोशल मीडिया पर देखते हैं वो कितना सच होता हैं!

SI News Today

What we see on social media is so true!

        

अक्सर हम सोशल मीडिया में जो कुछ भी देखते या सुनते हैं वो सब सच नहीं होता। कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए नकली राष्ट्रवाद का जहर समाज में फ़ैलाने की कोशिश करते हैं अपनी राजीनीतिक मंशा पूरी करने के लिए भी नकली राष्ट्रवाद को हथियार की तरह इस्तेमाल करते हैं।

ताज़ा उदाहरण ही ले लीजिये राष्ट्रवाद के नाम पर गौवंश की रक्षा के लिए कितने लोगो की हत्या हुयी, Moral Policing का पाठ पढ़ाते वो लोग भी अपने देखे होंगे जो खुद किसी न किसी अपराध में जेल की सजा काट कर आये हैं। दरसल उनके लिए देशहित नहीं महत्वपूर्ण है, महत्वपूर्ण है तो बस उनका अपना स्वार्थ। मीडिया में हाईलाइट होने का लालच। राष्ट्रवाद की नकली खबर फ़ैलाने वालों का पसंदीदा विषय है, जो तस्वीरों या विडियो के माध्यम से लोगों की भावनाओं को उत्तेजित करते हैं। सोशल मीडिया के जरिये वो किसी तस्वीर या वीडियो की अंश को तोड़-मरोड़ कर अपने हिसाब से उस पर कोई मजहबी रंग डाल देते हैं और हमारे भारत की समझदार जनता उसे सच मानकर वैसी ही प्रतिक्रिया देना शुरू कर देते हैं जैसा वो लोग चाहते हैं।

हाल फिलहाल में मैं एक वीडियो देख रहा था, NaMo INDIA Club नाम से एक पेज ने 19 जून को एक विडियो शेयर किया है जिसे अबतक 81000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस पेज के 11 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस वीडियो में पेज ने अपने हिसाब से शब्दों का चयन करते हुए लिखा है कि –“एक हिंदू ओरत की ताकत देखीये ओर बाकी हिन्दूओ का अंदाजा लगाईये। मुम्बई मे एक पाकिस्तानी लेडीज फ्रीस्टाइल कुस्तीबाज महिला रिंग मे खडे हो कर भारतीय महिला ओ को गाली देते हुये रिग मे आने के लिये चैलेन्ज करने लगी इसके चैलेन्ज को स्वीकार करते हुये RSS की दुर्गा वाहिनी की महिला संन्ध्या फडके नाम की महिला रिंग मे उतर कर आई आगे क्या हुआ इस वीडियो मे आप खुद देखे.”

जबकि हकीकत इसके उलट है, इस विडियो में दिख रही बीबी बुलबुल नाम की ये कुश्तीबाज पाकिस्तान की नहीं बल्कि भारतीय है। वह भारत की पहली पेशेवर कुश्तीबाज है। भगवा रंग की सलवार कमीज़ में दिख रही महिला का नाम कविता देवी है। कविता देवी MMA-Mixed Martial Arts की फाइटर और हरियाणा की पूर्व वेट लिफ्टर हैं। उन्होंने हाल ही में इतिहास बनाया जब वे WWE में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी।

The News Minute और Amar Ujala की एक रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के जालंधर में 2016 में Continental Wrestling Entertainment द्वारा यह आयोजित किया गया था। CWE एक भारतीय प्रोफेशनल कुश्ती प्रशिक्षण अकादमी है जिसे भारतीय-अमेरिकी प्रोफेशनल पहलवान The Great Khali ने स्थापित किया है। CWE के यूट्यूब चैनल पर वही वीडियो देखा जा सकता है। जैसा कि इस वायरल पोस्ट में दावा किया गया है दुर्गा वाहिनी आरएसएस की शाखा है जबकि ये विश्व हिंदू परिषद (VHP) की महिला शाखा है।

SI News Today
Sunil Maurya
the authorSunil Maurya
Karm se Engineer Mun se Social Activist

Leave a Reply