featuredटॉप स्टोरी

इस कीड़े के छूने से हो जाती है, इंसान की मौत

सोशल मीडिया पर इस कीड़े को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही ​है। खबर के मुताबिक इस कीड़े का नाम ‘न्यू गुनिया फ्लैटवॉर्म’ है। दावा किया जा रहा है कि य​ह जीव बेहद खतरनाक है। बताया जा रहा है कि यह कीड़ा दिखने में जोंक के जैसा होता है और इसकी लंबाई भी करीब 2 इंच होती है।

आपने अपने घरों में या बाहर कीड़े-मकोड़े तो देखे ही होंगे। चीटियां, झींगुर और छिपकली, मकड़ी जैसे जीवों से अपका रोज सामना होता होगा। लेकिन आज ​हम आपको उस जीव के बारे में बताने जा र​हे हैं जो बेहद खतरनाक है। दावा किया जा रहा है कि इस जीव को छू भर लेने से इंसान की मौत हो सकती है। तो आइए जानते है इस कीड़े के बारे में…

बताया जा रहा है कि यह कीड़ा यूएस के साउथ फ्लोरिडा में पाया गया जो इंसानों के लिए चलती फिरती मौत ​है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कीड़े को टच करना भी घातक साबित हो सकता है। इस कीड़े के किसी इंसान की त्वचा के संपर्क में आने मात्र से उस इंसान की मौत हो सकती है। इस कीड़े के शरीर से एक खास तरह का लिबलिबा पदार्थ निकलता है।

कीड़े को छूने से इसका इन्फेक्शन काफी तेजी से फैलता है। इतना ही नहीं यह जीव पेड़ पौधों को भी खराब कर देता है। इसकी उल्टी भी किसी जीव या इंसान के लिए घातक होती है। न्यू गुनिया फ्लैटवॉर्म नाम का यह जीव इंसानी शरीर को खराब कर देता है अगर यह कीड़ा किसी को दिखाई दे तो उसे टच ना करें और सीधे इमरजेंसी हेल्पलाइन से संपर्क करें। रिपोर्ट में इस कीड़े को दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों मे से एक बताया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस कीड़े की खोज मई 2015-16 के बीच की गई थी। ​हांलाकि इसकी खोज को लेकर इंटरनेट दो अलग-अलग राय है। हाल ही में इस कीड़े को फ्लोरिडा के मियामी में यहां एक शख्स ने अपने बगीचे में देखा था। उस शख्स का दावा है कि उसने अपने बगीचे के गमले में कुछ इसी तरह के कीड़े को देखा है।

वहीं दूसरी तरफ एक वेबसाइट ने यह दावा किया है कि, कीड़े के बारे में वायरल हो रही खबर झूठी है यह ​जीव उतना भी घातक नहीं जितना दावा किया जा रहा है। वेबसाइट के मुताबिक लोगों में भय पैदा करने के मकसद से ये मैसेज वायरल किया जा रहा है। इस तरह के जीव को साल 2012 में फ्लोरिडा में खोजा गया था लेकिन यह खतरनाक नहीं है। वेबसाइट ने लोगों से अपील की है कि कीड़े को लेकर वायरल हो रही खबर के बहकावे में ना आऐं, धीरज बनाए रखें।

Leave a Reply

Exit mobile version