featured

जानिए किस राशि की हैं दिव्यांका त्रिपाठी और आपके दूसरे फेवरेट स्टार्स

अगर आप टीवी शो देखते हैं तो आपके कुछ फेवरेट टीवी एक्टर्स और एक्ट्रेसेस भी होगीं। आपको इनसे जुड़ी तमाम बातें भी पता होंगी। आपको अपने फेवरेट एक्टर का जन्मदिन पता होगा। आपको उनके तमाम टीवी शोज के बारे में जानकारी होगी। साथ ही साथ आपको उनके आने वाले शोज के बारे में भी पता होगा। इसके अलावा भी आप उनकी प्रोफेशनल व प्राइवेट लाइफ के बारे में कई जानकारियां रखते होंगे। लेकिन शायद ही आपको उनकी राशि के बारे में पता हो। चलिए हम आपको बताते हैं कि आपके फेवरेट टीवी एक्टर्स व एक्ट्रेसेस की राशि क्या है।

दिव्यांका त्रिपाठी –

स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से इशिता नाम से लोकप्रिय हुईं दिव्यंका त्रिपाठी धनु राशि की हैं। इनका जन्म 14 दिसंबर 184 को हुआ था। इस समय दिव्यांका डांस रिएलिटी शो नच बलिए-8 में अपने पति विवेक दहिया के साथ नजर आ रही हैं।

विवेक दहिया –

विवेक दहिया का जन्म 8 नवंबर 1984 को हुआ था। इनकी राशि वृश्चिक है। दिव्यांका और विवेक टेलीविजन की पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं। इन दिनों यह कपल नच बलिए सीजन-8 में अपने डांसिंग स्किल दिखाते हुए नजर आ रहा हैं।

करण पटेल –

करण पटेल की राशि धनु है। इनका जन्मदिन 23 नवंबर को आता है। करण ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के सीरियल कहानी घर-घर से की थी। स्टार प्लस के शो ये हैं मोहब्बतें में रमन भल्ला के रोल के लिए उन्हें लगातार तीन साल तक जी गोल्ड अवॉर्ड का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी मिला।

मौनी रॉय –

मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 को हुआ था। इनकी राशि तुला है।  मौनी नागिन और नागिन 2 करने के बाद काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। टीवी की इस नागिन ने अपने करियर की शुरूआत 2007 में एकता कपूर के मशहूर शो ‘क्योंकि सास भी बहू थी’ से की थी। इसके बाद वो लगातार पर्दे पर आईं लेकिन उन्हें फेम ‘देवों के देव महादेव’ से मिला।

निया शर्मा –

निया शर्मा की राशि कन्या है। 17 सितंबर 1990 इसकी जन्मतिथि है। निया ने वेब सीरीज ट्विस्टेड में बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। इस शो में निया सुपरमॉडल आलिया का किरदार निभा रही हैं जिस पर एक मर्डर का शक है।

देवोलीना भट्टाचार्य –

इनका जन्म 22 अगस्त 1990 को हुआ था। इनकी राशि भी कन्या है। स्टार प्लस के शो साथ निभाना साथिया की फेमस गोपी बहू एक जाना पहचाना चेहरा हैं। टीवी की ये बहू संस्कारी होने के साथ-साथ हॉट भी है। देवोलीना पिछले दिनों टेली कैलेंडर शूट के लिए मलेशिया गई हुई थीं।

एरिका फर्नांडिस –

एरिका का जन्म 7 मई 1993 को हुआ था। इनकी राशि वृष है। सोनी के पॉपुलर टीवी शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’  में वह सोनाक्षी का किरदार निभा रही हैं।  23 साल की एरिका  इस शो में 6 साल की बेटी के किरदार में हैं।

शहीर शेख –

इनका जन्म 26 मार्च 1984 को हुआ। इनकी राशि मेष है। सोनी टीवी के शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में देव के किरदार में नजर आने वाले शहीर शेख जल्द ही इंडोनेशिया में अपने फैंस के लिए सलमान खान के एक गाने पर परफॉर्म करने वाले हैं।

अनीता हसनंदानी –

अनीता का जन्म 14 अप्रैल 1981 को हुआ है। इनकी राशि भी मेष है। अनीता स्टार प्लस के टीवी  शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में शगुन के किरदार के नजर आती हैं।

नकुल मेहता –

टीवी एक्टर नकुल मेहता का जन्म 17 जनवरी 1983 को हुआ था। इनकी राशि मकर है। वह काफी पॉपुलर हैं, इन दिनों वह स्टार प्लस के सीरियल इश्कबाज में शिवाय सिंह ओबरॉय का रोल प्ले कर रहे हैं।

Leave a Reply

Exit mobile version