featured

अब मुख्य घर का हिस्सा बने कंटेस्टेंट्स को तंग करने वाले पड़ोसी…

बिग-बॉस का घर किसी अखाड़े से कम नहीं है। इसके चलते वीकेंड के वार में तो सलमान खान शो में असली अखाड़ा तक ले आए थे। अब कल के एपिसोड़ में घर के अंदर पड़ोसियों की एंट्री हो चुकी है। शो में घर के अंदर मेहजबीं, लव त्यागी, ल्यूसिंदा और सब्यसांची आते हैं। इस दौरान घर वाले बहुत जोर शोरों से इन पड़ोसियों का घर के अंदर स्वागत करते हैं। सबसे पहले मेहजबीं घर के अंदर एंट्री मारती हैं।

वहीं उनका स्वागत करने के लिए सबसे पहले अर्शी खान आगे भागते हुए महजबीं के पास पहुंची हैं। फिर घर में लव एंट्री मारते हैं, वहीं अर्शी लव से मिलने के लिए भी सबसे पहले आगे भागती हुई जाती हैं। तीसरे नंबर पर ल्यूसिंदा घर में आती हैं। ल्यूसिंदा का वेलकम सपना करती हैं। इसके बाद सब्यसांची आखिर में घर के अंदर आते हैं। हितेन और हिना खान सब्यसांची को रिसीव करते हैं।

अब बिग-बॉस ने इन चारों को घर के अंदर तो भेज दिया है। लेकिन उन्हें अपनी असल पहचान छिपाकर रखने की भी हिदायत दी है। इसके चलते चारों पड़ोसियों ने घर वालों को अपना चेहरा तो दिखाया लेकिन अपने असली नाम नहीं बताए। बता दें, पड़ोसियों के एंट्री मारने से पहले घर में वोटिंग कराए गए थे। इसमें एक्टिविटी एरिया में काफी सारे गमले रखे गए।

इसके बाद कहा गया जिस सदस्य के गमले में सबसे ज्यादा लोग अपने नाम का बोर्ड लगाएंगे उसके बचने की सबसे ज्यादा संभावना होगी। वहीं जिसे सबसे कम वोट मिलेंगे वह खतरे में होगा। इस टास्क में ज्योति को सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं। सबसे कम वोट हिना खान, विकास गुप्ता, सपना चौधरी और शिवानी दुर्गा को मिले हैं।

Leave a Reply

Exit mobile version