featured

कमाल आर खान ने गुरमीत राम रहीम पर लगाया गंभीर आरोप…

एक्टर कमाल आर खान ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर गंभीर आरोप लगाया है। केआरके ने लिखा कि बाबा राम रहीम ने उनको अपने 50वें जन्मदिन पर बुलाया था और कहा था कि वह उनकी आने वाली फिल्म के बारे में कुछ गलत ना कहें, इसके कुछ दिन बाद ही वह जेल चले गए। केआरके के ट्वीट पर काफी लोगों ने फनी रिएक्शन दिए। ज्यादातर लोगों ने तो केआरके को मनहूस कहना भी शुरू कर दिया। कई लोगों ने कहा कि केआरके से बात करने की वजह से ही राम रहीम को जेल जाना पड़ा। कई लोगों को केआरके की बात झूठी लगी। ऐसे लोगों ने केआरके से पूछा कि वह इतनी क्यों फेंकते हैं?

राम रहीम को पिछले महीने बीस साल की सजा सुनाई गई है। उसको डेरे की दो साध्वियों के बलात्कार को दोषी पाया गया था। राम रहीम के खिलाफ एक साध्वी ने सामने आए बिना खत लिखकर सरकार और तब के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तक पहुंचाया था। बाद में मनमोहन सिंह ने मामले की बिना किसी देरी के कार्रवाई करने की बात सीबीआई से कही थी। खत में साध्वी ने लिखा था कि राम रहीम डेरे में मौजूद लड़कियों को जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ बलात्कार करता है। लड़की ने पत्र में बयां किया था कि कैसे राम रहीम ने उसको अपने रहने की जगह जिसको गुफा कहा जाता था वहां बुलाया और फिर उसका बलात्कार किया। राम रहीम पर अभी दो लोगों की हत्या का केस और चल रहा है। इसमें एक पत्रकार और डेरे के पूर्व मैनेजर के कत्ल का आरोप शामिल है। इस मामेल की सुनवाई हो चुकी है बस सजा का ऐलान बाकी है।

Leave a Reply

Exit mobile version