featured

किशोर कुमार की जयंती पर वीरेंद्र सहवाग ने खोला राज

आज किशोर कुमार का जन्मदिन है। इस मौके पर देश भर के लोगों ने उन्हें याद किया। इस मौके पर टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने ही तरीके से उन्हें याद किया है। सहवाग ने इस महान कलाकार को याद करते हुए बताया है कि ये उनकी तूफानी पारी में हमेशा उनके साथ रहते थे। की तूफानी इनिंग्स के पीछे की ताकत रहे लेजेंड सिंगर किशोर कुमार का आज बर्थडे है। सहवाग ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। सहवाग ने लिखा, आज उनके बर्थडे के मौके पर मैं अपनी बल्लेबाजी के दौरान छिपे हुए साथी को याद कर रहा हूं। हैप्पी बर्थडे किशोर कुमार…चला जाता हूं, किसी की धुन में, धड़कते दिल के..तराने लिए। किशोर कुमार के लिए सहवाग के इस लाजवाब ट्वीट को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

आपको बता दें कि बहुत से क्रिकेटर अपने खेल के तनाव और दबाव को कम करने के लिए संगीत का सहारा लेते हैं। जैसे सहवाग के लिए किशोर कुमार के गाने उन्हें ताकत देते थे तो वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर लता मंगेशकर के गाने सुनते थे। अपने टाइम के तूफानी गेंदबाज जवागल श्रीनाथ भी किशोर कुमार के बहुत बड़े फैन थे।

अगर किशोर के फैन होने की बात करे तो संजय मांजरेकर का नाम शायद इसमें सबसे उपर आए। संजय ने कुछ साल पहले अपनी एक एलबम रिलीज की थी जिसमें उन्होंने बाकी साथी क्रिकेटरों के पसंद के गाने गाए थे जिसमें अधिकतर गाने किशोर कुमार के ही थे. वह कहते हैं कि वह किशोर कुमार को भगवान मानते हैं, उन्हें पूजते हैं।

Leave a Reply

Exit mobile version