featured

जानिए क्यों शाहरुख खान को अंबानी की पार्टी से करनी पड़ी एग्जिट?

हाल ही में जब प्रियंका चोपड़ा ने एक अमेरिकी चैट शो डर्टी लॉउंड्री में अपने एक एक्स-ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात की थी तो बहुत से लोगों को लगा कि वो शायद शाहरुख खान के बारे में बात कर रही हैं क्योंकि कई ऐसी खबरें सामने आई हैं कि दोनों स्टार्स किसी समय पर एक दूसरे को डेट किया करते थे। हालांकि चैट शो में पीसी ने किसी का नाम नहीं लिया था। इसके बावजूद लोग अपनी-अपनी थ्योरी दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि अब दोनों स्टार्स किसी को भी अपने बारे में कुछ लिखने का मौका नहीं देना चाहते हैं। इसी वजह से दोनों एक दूसरे का आमना-सामना करने से बच रहे हैं।

हाल ही में मुकेश अंबानी ने अपने घर में गणेश चतुर्थी के मौके पर पार्टी रखी थी। जिसमें इंडस्ट्री के बहुत से स्टार्म शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसमें शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को भी निमंत्रण मिला था। अगर पिंकविला की रिपोर्ट पर विश्वास किया जाए तो प्रियंका के पार्टी में आने के बाद शाहरुख खान वहां से चले गए। हो सकता है कि इसी वजह से जब हैरी मेट सेजल स्टार ने रितेश सिधवानी के बर्थडे पार्टी को छोड़ा था। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की अपकमिंग फइल्म आनंद एल राय के साथ है। जिसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ नजर आएंगी।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन चंद एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ रिलीज हुई थी। यह फिल्म तो दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद नहीं आई, लेकिन उनके अभिनय की सभी ने तारीफ की थी। प्रियंका ने ‘बेवॉच’ में विक्टोरिया नाम का निगेटिव किरदार निभाया था। वहीं, कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि प्रियंका ‘बेवॉच’ के बाद दो और फिल्मों ‘ए किड लाइक जेक’ और ‘इट इज नॉट रोमांटिक’ में काम करने वाली हैं।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ कही जाती हैं। ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा अपनी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा अपने बोल्ड लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस भारत आई हुई हैं और फैंस को उम्मीद है कि इस बार बिना अपने अगले बॉलीवुड प्रोजेक्ट की घोषणा किए वो वापस अमेरिका नहीं जाएंगी।

Leave a Reply

Exit mobile version