featured

दिल की बीमारी और कैंसर से बचती है मूंगफली, जानिए इसके फायदे…

मूंगफली को सस्ता बादाम कहा जाता है। कारण कि इसमें भी लगभग सारे पोषक तत्व वही होते हैं जो बादाम में भी पाए जाते हैं। बादाम थोड़ा महंगा होता है जबकि मूंगफली सस्ता भी होता है और स्वास्थ्यकर भी। सर्दियों के दिनों में इसकी खूब मांग होती है। मूंगफली प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होता है। सौ ग्राम कच्ची मूंगफली में एक लीटर दूध के बराबर प्रोटीन पाया जाता है। मूंगफली को भूनकर खाने पर जितनी मात्रा में खनिज मिलता है उतना 250 ग्राम मांस में भी नहीं मिलता। सिर्फ फल ही नहीं मूंगफली का तेल भी कई तरह से हमें फायदा पहुंचाता है। शरीर की त्वचा पर मौजूद कीटाणुओं को खत्म करने में इसका तेल हमारी मदद करता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पोषक तत्वों का खजाना मूंगफली के खाने से कौन-कौन सी बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।

दिल के लिए – दिल की सेहत के लिए मूंगफली काफी फायदेमंद खाद्य है। सप्ताह में पांच दिन मूंगफली का सेवन किया जाए तो इससे दिल की बीमारियों की आशंका कम हो जाती है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करने का काम करता है।

हड्डियों की मजबूती के लिए – मूंगफली के से सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसका कारण है इसमें मौजूद कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा। यह हड्डियों के लिए एक बेहरीन और सस्सा प्राकृतिक उपचार है।

हार्मोन्स के संतुलन के लिए – शरीर की विभिन्न प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए हार्मोन्स का संतुलन बेहद जरूरी है। मूंगफली इसमें आपकी बहुत मदद कर सकती है। रोजाना मूंगफली का सेवन पुरुषों और महिलाओं दोनों में हार्मोन्स का संतुलन बनाए रखता है।

कैंसर के लिए – मूंगफली में पॉलीफिनॉलिक नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह पेट के कैंसर को कम करने की क्षमता रखता है। 2 चम्मच मूंगफली के मक्खन का सप्ताह में एक बार सेवन करने से महिलाओं और पुरुषों दोनों में पेट के कैंसर का खतरा कम होता है।

प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए – मूंगफली में फोलिक एसिड होता है। यह गर्भावस्था के दौरान भ्रूण में न्यूरल ट्यूब के दोष के खतरे को कम करता है। साथ ही साथ यह महिलाओं में प्रजनन शक्ति को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।

Leave a Reply

Exit mobile version