featured

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी भांजी के साथ शेयर की तस्वीरे

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी भांजी के साथ एक तस्वीर शेयर की जो कि देखते ही इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरने लगी। इस तस्वीर में प्रियंका एक डीप नेक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और उनकी गोद में है उनकी भांजी। दोनों ने ही काले चश्में पहने हुए हैं और उनकी भांजी बहुत क्यूट लग रही है। फोटो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा- LOL… मासी की बेटी। अपने बिजी शेड्यूल से प्रियंका अक्सर अपने परिवार के लिए वक्त निकाल लेती हैं और इससे पहले भी अपनी भांजी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं। हम यहां पर प्रियंका की उनकी क्यूट भांजी के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें भी यहां पर शेयर कर रहे हैं।

मालूम हो कि प्रियंका पिछले काफी वक्त से हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इन दिनों वह अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के अगले सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। शो के पहले और दूसरे सीजन में प्रियंका काम कर चुकी हैं। प्रियंका ने हाल ही में ड्वायन जॉनसन की फिल्म बेवॉच से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया है। पीसी ने 18 जुलाई को अपने परिवार के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आईं। प्रियंका पिछले काफी वक्त से कोई भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट नहीं कर रही हैं और अपना ज्यादातर वक्त विदेशों में ही बिता रही हैं। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म निर्देशक प्रकाश झा के साथ आई जय गंगाजल थी जिसमें उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी।

प्रियंका को साल 2016 में फोर्ब्स लिस्ट द्वारा भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस के तौर पर चुना गया था। इसी लिस्ट में दीपिका पादुकोण दूसरे नंबर पर रही थीं। प्रियंका के बारे में खबरें हैं कि इस वक्त वह क्वांटिको की तीसरी कड़ी के अलावा अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म की भी तैयारी कर रही हैं।

Leave a Reply

Exit mobile version