featured

प्रियंका ने जब हॉलीवुड मीडिया को सिखा डाला हिंदी का पाठ, जानिए…

आमतौर पर सभी बॉलीवुड स्टार्स की लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। मीडिया भी अक्सर सीधे-सीधे या घुमाफिराकर बड़ी बखूबी से उनकी अपकमिंग फिल्मों, उनकी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप से जुड़े सवाल पूछती है। लेकिन उतनी बखूबी से बी-टाउन के स्टार्स उस सवाल से पल्ला झाड़ लेते हैं या ऐसे सवालों के अतंरंगी जवाब देकर बच निकलते हैं। कम ही स्टार्स सभी सवालों के जवाब सही-सही देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही रोचक किस्से के बारे में बता रहे हैं जब हॉलीवुड की मीडिया ने बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन प्रियंका चोपड़ा से अजीब सा सवाल किया और जवाब में प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू लेने वाली महिला को अच्छा-खासा पाठ पड़ा दिया था। आइए बताते हैं वो रोचक किस्सा।

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में काफी सक्रिय हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बेवॉच’ के बाद प्रियंका अब हॉलीवुड की ‘इंजट इट रोमांटिक’ की शूटिंग में बिजी हैं और इसके बाद वो ‘अ किड लाइक जेक’ हॉलीवुड फिल्म में भी दिखाई देंगी। हॉलीवुड में बैक टू बैक फिल्में करने की वजह से प्रियंका का इंटरव्यू तो बनता था। इसलिए हॉलीवुड मीडिया ने प्रियंका को इंटरव्यू के लिए बुलाया। प्रियंका का इंटरव्यू चेल्सा हैंडलर नाम की महिला ले रही थीं।

प्रियंका के इस इटंरव्यू में सवाल और जवाब का दौर शुरु हुआ। प्रियंका से कई सवाल किए गए लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेल्सा ने उनसे ऐसा सवाल पूछा जो शायद प्रियंका को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने अपने जवाब में चेल्सा को अच्छा खासा हिंदी और अंग्रेजी का पाठ पड़ा दिया। सच में, ऐसा लगा जैसे प्रियंका नहीं फिल्म पूरब-पश्चिम के मनोज कुमार जवाब दे रहे हों।

दरअसल चेल्सा ने प्रियंका से पूछा कि जब आप यहां(अमेरिका) पहली बार आई तो क्या आपको अंग्रेजी आती थी? बता दें कि प्रियंका पहली बार अमेरिका 12 साल की उम्र में गई थीं और चेल्सा उसी दौरान की बात कर रही थीं। लेकिन प्रियंका को चेल्सा का ये सवाल तीर की तरह चुभा और उन्होंने जवाब में कहा कि हां, और एक ये भी फैक्ट है कि 10% भारतीय शायद अंग्रेजी बोलते हैं जोकि बाकी देशों के मुकाबले काफी ज्यादा है और जब आप भारत जाएंगी तो आपका सामना बहुत से अंग्रेजी बोलने वालों से होगा। साथ ही प्रियंका ने कहा कि मेरी फर्स्ट लैंग्वेज हिंदी और अंग्रेजी है।

Leave a Reply

Exit mobile version