featured

प्रेग्नेंट सोहा अली खान अपने बेबी शॉवर में पति कुणाल खेमू के साथ पिंक साड़ी में आईं नजर

सोहा अली खान और कुणाल खेमू अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सोहा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पति के साथ एडोरेबल तस्वीर शेयर की है। जिसे उन्होंने कैप्शन दिया- गु्ब्बारों के बिना कोई पार्टी नहीं हो सकती। इस फोटो में एक्ट्रेस पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ देखा जा सकता है। पिंक कलर की सिल्क साड़ी में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसमें वो अपने बेबी बंप को भी दिखाती हुई नजर आ रही हैं। योगा करने से लेकर बेबीमून तक सभी से सोहा अपने फैंस को अपडेट रखना चाहती हैं। अपनी भाभी करीना कपूर की तरह ही सोहा अपने बेबी बंप को दिखाती हुईं कई तस्वीरों में नजर आ चुकी हैं।

प्रेग्नेंसी के दौरान करीना ने ना केवल फोटोशूट करवाया था बल्कि रैंप पर वॉक भी की थी। उसी तरह सोहा भी अपने इस फेज से काफी खुश हैं। सोहा और कुणाल हाल ही में लंदन गए थे जहां खेमू का जन्मदिन मनाया गया। यह सोहा का बेबीमून भी था। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने ट्रिप की तस्वीरें भी शेयर की थीं। कुणाल ने सोहा को पेरिस में प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने साल 2015 में शादी कर ली थी। दोनों फिल्म इंडस्ट्री के काफी एडोरेबल कपल में से एक हैं। जहां इस समय सोहा ने काम से दूरी बनाई हुई है। वहीं कुणाल अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म गोलमाल अगेन में नजर आएंगे।

कुणाल ने कुछ दिनों पहले लिखा था- हाय. मैं अभी हैदराबाद में शूटिंग कर रहा हूं और यहां पर नेटवर्क बहुत खराब है। इसके अलावा जब एचटी ने सोहा अली खान को शुभकामनाएं देते हुए मैसेज किया तो उन्होंने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए एचटी को थैंक्यू रिप्लाई किया। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या सोहा भी अपनी बहन करीना के पदचिन्हों पर चलते हुए ढेरों फोटोशूट्स और इवेंट्स में जाना जारी रखती हैं या वह कुछ नई चीजें आजमाती हैं।

सोहा हाल ही में पिछले शुक्रवार हो खार में देखी गई थीं उस वक्त फोटोग्राफर्स द्वारा ली गई तस्वीरों में सोहा का बेबी बंप भी नजर आ रहा था। हालांकि उस वक्त तक इस खबर की पुष्टि नहीं होने के चलते इसे तरजीह नहीं दी गई।

Leave a Reply

Exit mobile version