featured

बर्थडे तुषार कपूर: तुषार ने करीना के साथ किया था बॉलीवुड में डेब्यू…

गोलमाल सीरिज में एक गूंगे लड़के लकी का किरदार निभाने वाले तुषार कपूर का जन्म 20 नवंबर 1976 को बॉलीवुड के जंपिंग जैक यानी जीतेंद्र और शोभा कपूर के घर मुंबई में हुआ था। उनकी छोटी बहन का नाम एकता कपूर है जिन्हें टीवी की क्वीन कहा जाता है। उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने स्टेफन एम रॉज कॉलेज से बीबीए की डिग्री ली और यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से पढाई की है। अपने पिता की तरह तुषार भी जनेऊ पहनते हैं और हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करते हैं। इस साल एक्टर अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं।

तुषार ने फिल्मी दुनिया में अपनी शुरुआत एक एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि डेविड धवन के असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टर रौशन तनेजा और महेंद्र वर्मा से एक्टिंग के गुर सीखे तो वहीं निमेश भट्ट से डांस सीखा। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

1. करीना कपूर के साथ साल 2001 में मुझे कुछ कहना है फिल्म के जरिए तुषार ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म तेलुगू की सुपरहिट थोली प्रेमा की हिंदी रीमेक थी। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू मेल अवॉर्ड मिला था।

2. तुषार भारत की एडल्ट कॉमेडी वाली फिल्में क्या सुपर कूल हैं हम और मस्तीजादे में काम कर चुके हैं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर औसत बिजनेस किया था।

3. शोर इन द सिटी की शूटिंग के दौरान तुषार की अपनी को-स्टार राधिका आप्टे के साथ नजदिकियां बढ़ी थीं। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए थे।

4. साल 2016 में आईवीएफ तकनीक के जरिए बेटे लक्ष्य के सिंगल पिता बनकर तुषार ने सभी को चौंका दिया था।

5. हाल ही में तुषार गोलमाल अगेन में नजर आए थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इसने साल 2017 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म का तमगा हालिस कर लिया है।

Leave a Reply

Exit mobile version