featured

‘बादशाहो’ से इमरान हाशमी का लुक हुआ रिलीज

मिलन लूथरिया की फिल्म बादशाहो से अजय देवगन के किरदार भवानी सिंह का पहला लुक हाल ही में रिलीज किया गया है। जो किसी पहेली से कम नहीं लग रहा था। अब इमरान हाशमी के किरदार का पहला लुक जारी कर दिया गया है। यह भी काफी दिलचस्प है। एक्टर इसमें राजस्थानी पगड़ी और तिलक लगाए हुए मारवाड़ी कुर्ता पहने हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें उन्होंने देश में बनी पिस्टल हाथ में पकड़ी हुई है। ऐसा लगता है कि फिल्म में उनका किरदार अभी तक ना दिखने वाला होगा। बादशाहो 6 बदमाशों की कहानी है। जो 1975 की इमरजेंसी के दौरान सोने से भरे हुए एक ट्रक को लूट लेते हैं। एक्शन थ्रिलर फिल्म को रजत अरोड़ा ने लिखा है और 1 सितंबर 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अभी तक केवल अजय और इमरान का लुक रिलीज हुआ है। बाकी की स्टार कास्ट के लुक को देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे।

13 जून को बादशाहो का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। अजय देवगन ने अपने आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट से इस पोस्टर को शेयर किया था। इस पोस्टर में मेन रोड के बीच एक ट्रक दिखाई दे रहा है और उसके सामने आग जलती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा पोस्टर पर कुछ शब्द लिखे हुए हैं। 1975 इमरजेंसी… 96 घंटे… 600 किलोमीटर… 1 आर्मर्ड ट्रक… लाखों का सोना और 6 बदमाश। इस ​फिल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया कर रहे हैं। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाश्मी, इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता अहम किरदारों में नजर आएंगे। वहीं सनी लियोन इस फिल्म में एक स्पेशल डांसर नंबर करेंगी।

बता दें कि बादशाहो फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाश्मी और मिलन लूथरिया दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले यह तीनों वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में एक साथ काम कर चुके हैं। हालांकि अजय मिलन लूथरिया के साथ चौथी बार काम कर रहे हैं। बाादशाहो सितंबर 2017 में रिलीज होनी है। इसके अलावा अजय इन दिनों गोलमाल अगेन की शूटिंग में बिजी हैं।

इसमें उनके साथ तुषार कपूर, अरशद वारसी, तब्बू, परिणीति चोपड़ा भी दिखाई देगें। गोलमाल अगेन फिल्म गोलमाल सीरीज की चौथी इंस्टॉलमेंट है जिसकी तीनों सीरिज में अजय मेन लीड में नजर आए । रोहित शेट्टी की गोलमाल फन अनलिमिटेड साल 2006 में आई थी। गोलमाल रिटंर्स 2008 में और गोलमाल 3 साल 2010 में रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Exit mobile version