featured

रिएलिटी शो में जज की कुर्सी पर बैठने के लिए 14 करोड़…

टेलीविजन की दुनिया के रिएलिटी शो लोगों का अच्छा-खासा टाइम पास बन गए हैं। टीवी पर एक रिएलिटी शो खत्म होता है तो दूसरा शुरू हो जाता है। इनकी चमक-धमक के साथ इनके सेलेब्रिटी जज व्यूअर्स को काफी अट्रैक्ट करते हैं। इन्हीं सेलेब्रिटिज के लिए रिएलिटी शो के प्रोड्यूसर अच्छा-खासा पैसा खर्च करते हैं। क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस जब जज बनीं तो उन्होंने एक कितने रुपए लिए थे? नहीं जानते तो कोई बात नहीं चलिए आज हम बताते हैं।

1. माधुरी दीक्षित – बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने रिएलिटी शो झलक दिखला जा के लिए 4 किश्तों में रुपए लिए थे और हर एक किश्त एक-एक करोड़ की थी।

2. मलाइका अरोड़ा – बी-टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक और अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा टीवी के टेलेंट हंट बेस्ड शो की जज बनी थीं। इस शो का नाम था इंडियाज़ गोट टेलेंट। मलाइका ने इस शो के चार सीजन किए हैं और हर सीजन के एक-एक करोड़ रुपए लिए हैं।

3. शिल्पा शेट्टी कुंदरा- शिल्पा शेट्टी के लिए कहा जा सकता है कि वो इस मामले में बाकी एक्ट्रेसेस थोड़ा आगे निकल गईं। शिल्पा पिछले साल एक डांस रिएलिटी शो में नजर आई थीं। जिसका नाम है सुपर डांसर। शिल्पा शेट्टी को सुपर डांसर शो में जज बनने के लिए 14 करोड़ रुपए दिए गए थे।

4. जैकलीन फर्नांडीस – जैकलीन भी डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा की जज बनी चुकी हैं। जैकलीन झलक दिखला जा सीजन 9 में जज बनी थीं। जैकलीन को झलक दिखला जा में हर एपीसोड जज करने के लिए 1.25 करोड़ रुपए दिए गए थे।

5. सोनाक्षी सिन्हा – सोनाक्षी ने भी एक डांस रिएल्टी शो से ही अपना डेब्यू किया था। सोनाक्षी ने डांस रिएलिटी शो नच बलिए सीजन 8 में जज का काम किया था। नच बलिए में सोनाक्षी को हर एपीसोड के लिए 1 करोड़ रुपए दिए जाते थे।

Leave a Reply

Exit mobile version