featured

शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुई प्रियंका चोपड़ा, जानिए इनका स्थान…

भारत की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी कड़ी मेहनत और बेहतरीन अभिनय के चलते अतंर्राष्ट्रीय स्चतर पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। जहां उनके फैंस उनका बॉलीवुड की किसी फिल्म में आने का इंतजार कर रहे हैं वहीं एक्ट्रेस कई कीर्तिमानों को अपने नाम पर करने में लगी हुई हैं। जिससे लगता नहीं है कि वो थमने के मूड में हैं। अब प्रियंका फोर्ब्स की 100 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

आज जारी हुई लिस्ट में एक्ट्रेस को 97वां स्थान मिला है। इस लिस्ट में नंबर 1 के पायदान पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल हैं। पॉप वर्ल्ड की रानी बियोंस नोवेल्स को इस लिस्ट में 50वां, टेलर स्विफ्ट को 64वां और हैरी पॉटर की लेखिका जेके रोलिंग को 13वां स्थान मिला है। इतना ही नहीं प्रियंका को दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला एंटरटेनमेंट और मीडिया 2017 की लिस्ट में 15वां स्थान मिला है। पिछले साल जारी हुई बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट में पीसी को 8वां स्थान मिला था।

प्रियंका इस समय अमेरिका में अपने टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वो दो हॉलीवुड फिल्मों ए किड लाइक जेक और इजइन्ट रोमांटिक में नजर आएंगी। इससे पहले वो बेवॉच के जरिए हॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। बेशक भारत में उनकी यह फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन विदेश में फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया था। इस साल की शुरुआत में प्रियंका को दूसरी बार पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड मिला था।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को उनके दोस्त और उनके परिवार में मिमि और शनशाइन के नाम से भी पुकारा जाता है। प्रियंका को जंक फूड, फ्रैंच फ्राइज और पिज्जा काफी पंसद है। साथ ही प्रियंका को मिठाई और टॉफी भी बहुत पंसद है। कहा ये भी जाता है कि प्रियंका हमेशा टॉफियां साथ लेकर चलती हैं।

Leave a Reply

Exit mobile version