featured

Box Office Collection: अजय की फिल्म भारत में अब तक 200 करोड़ रुपए के हुई पार…

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, अरशद वारसी, परिणीति चोपड़ा, श्रेयष तलपड़े, तब्बू और नील नितिन मुकेश स्टारर फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ का खुमार दर्शकों पर अभी भी बरकरार है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को रिलीज हुए अब एक महीना हो गया है और फिल्म को देखने अभी दर्शक सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। ये फिल्म चार हफ्तों में 203 करोड़ 51 लाख रुपए की कमाई करने में सफल रही है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिला है।

फिल्म अब पांचवे हफ्ते में एंट्री ले रही हैं। गोलमाल अगेन को ब्लॉकबस्टर बताते हुए फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म की अब तक कमाई के आंकड़े दिए हैं। उनके ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 13 लाख और शनिवार को 25 लाख रुपयों की कमाई की है। इस तरह फिल्म भारत में अबतक कुल 203 करोड़ 51 लाख रुपये की कमाई करने में सफल रही है। वहीं फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बाद ये 300 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। ये गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म थी। इस फिल्म में इस बार रोहित ने कॉमेडी और ऐक्शन के साथ हॉरर का भी तड़का लगाया था। जो दर्शकों के दिल को छू गया। फिल्म की सफलता को देख रोहित इस फिल्म की पांचवी सीरीज लाने का भी मन बना रहे हैं। रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘इत्तेफाक’ को बॉक्स ऑफिस पर मात दे दी है।

Leave a Reply

Exit mobile version