featured

आंखों की इन समस्याओं से निजात दिला सकता है शहद, जानिए…

आंखे हमारे शरीर के सबसे संवेदनशील हिस्सों में से एक होती हैं। सावधानी के साथ सही तरीके से इनकी देखभाल न हो तो बहुत जल्द ही इनमें तमाम तरह की समस्याएं भी सामने आने लगती हैं। दृष्टि दोष, आंखों में दर्द, आंखों में जलन, सूजन आदि कई समस्याएं आंखों की ठीक देखभाल न होने से होती हैं। कंप्यूटर, लैपटॉप और स्मार्टफोन्स के इस दौर ने भी आंखों की सेहत पर काफी बुरा प्रभाव डाला है।

ऐसे में आंखों से संबंधित समस्याओं का होना लाजिमी है। इन समस्याओं से निपटने में कुछ घरेलू नुस्खे हमारी काफी मदद कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है शहद। तो चलिए, जानते हैं कि शहद के इस्तेमाल से कैसे आंखों की अनेक समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।

झुर्रियां कम करे – आंखों की झुर्रियों को कम करने के लिए शहद बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए झुर्रियों पर शहद लगाएं और 15 मिनट तक आराम करें। बाद में गर्म पानी से आंखों को धो लें।

शुष्क आंखों के लिए – जब आंखों को पर्याप्त मात्रा में नमी नहीं मिलती तो वे शुष्क हो जाती हैं। इस वजह से आंखों में दर्द और जलन जैसी समस्याएं होती हैं। इससे बचने के लिए गुनगुने पानी में शहद की कुछ बूंदे मिलाकर सोने से पहले इससे आंखों को धोएं। यह आंखों में ड्राईनेस की समस्या को दूर करता है।

आंखों के दर्द में – रात भर जगे रहने या आंखों में इंफेक्शन की वजह से दर्द की समस्या होती है। आंखों के दर्द को दूर करने के लिए आंखों पर शहद लगाएं या फिर रोज इसका सेवन करें। इससे इस समस्या को दूर किया जा सकता है।

दृष्टि-दोष में – शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ जिंक भी होता है जो तंत्रिकाओं के सही तरीके से काम करने के लिए जरुरी होता है। दृष्टि दोष से रोकथाम के लिए शहद का सेवन करना शुरु कर दें।

थकान दूर करे – लंबे समय तक कम्प्यूटर पर काम करने की वजह से आंखें में दर्द और थकान महसूस होता है। इसके लिए आंख बंद करके पलकों पर शहद लगाकर आधे घंटे तक आराम करें। आधे घंटे बाद ठंडे पानी से आंखों को धो लें।

Leave a Reply

Exit mobile version