featuredमहाराष्ट्र

मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर है दुनिया भर में प्रख्यात, जानिए इसके बारे में…

सिद्धिविनायक भगवान गणेश का सबसे लोकप्रिय रुप माना जाता है। भगवान गणेश की जिन प्रतिमाओं की सूंड दाईं तरफ मुड़ी हुई होती है वो सिद्धपीठ कहलाती है और उनके मंदिर सिद्धिविनायक मंदिर कहलाते हैं। सिद्धविनायक की महिमा को अपरंपार माना जाता है, वे अपने भक्तों की मनोकामना को पूरा करते हैं। माना जाता है कि सिद्धविनायक जितनी जल्दी प्रसन्न होते हैं उतनी ही जल्दी नाराज भी हो जाते हैं। मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर में दुनिया भर से लोग दर्शन करने आते हैं। महाराष्ट्र में इस मंदिर की ख्याति सबसे ज्यादा मानी जाती है।

समृद्धि की नगरी मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर उन गणेश मंदिरों में से एक है जहां सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि हर धर्म और जाति के लोग पूजा करने के लिए आते हैं। महाराष्ट्र में गणेश दर्शन के आठ सिद्ध ऐतिहासिक पौराणिक स्थल है जो अष्टविनायक के नाम से प्रसिद्ध हैं लेकिन मुंबई के इस मंदिर की गणना किसी भी अष्टविनायक या सिद्ध टेक में नहीं की जाती है। पौराणिक स्थानों से अलग होते हुए भी इस मंदिर की अपनी महिमा है और यहां आने वाले हर भक्त के लिए इस मंदिर की अपनी मान्यता है।

सिद्धिविनायक के इस मंदिर में छोटे मंडप में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित है। छत पर सोने की परत चढ़ाई गई है। इस मंदिर की वार्षिक आय 46 करोड़ रुपए है और महाराष्ट्र का दूसरा अमीर मंदिर माना जाता है। सिद्धिविनायक मंदिर के फिक्स्ड में 125 करोड़ रुपए जमा हैं। हर वर्ष इस मंदिर में 10-15 करोड़ रुपए का चढ़ावा आता है। मुंबई मायानगरी होने के कारण आए दिन यहां बॉलीवुड सितारे, टीवी सितारे और बड़े बिजनेस मेन आते रहते हैं जिसके कारण ये मंदिर हमेशा चर्चा में रहता है।

Leave a Reply

Exit mobile version