featured

घर पर बेटे को इस नाम से पुकारते हैं सैफ अली खान, जानिए….

सैफ अली खान और करीना कपूर के ‘नन्हे नवाब’ तैमूर अली खान बी टाउन के फेमस किड्स में से एक हैं। इतना ही नहीं लिटिल स्टार तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चित रहते हैं। आए दिन सैफ-करीना के इस स्टार किड की तस्वीरें इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर वायरल होती रहती हैं। वहीं अब तैमूर के इतने फैंस हैं कि जब वो अपनी मॉम करीना के साथ आते-जाते हैं तो कोई न कोई उनके साथ तस्वीरें खिंचवाता नजर आता है।

हर कोई तैमूर के बारे में सब कुछ जानना चाहता है। क्या आप जनते हैं कि तैमूर का निक नेम क्या है? तैमूर को घर में पापा सैफ अली खान और मॉम करीना क्या कहकर पुकारते हैं? हाल ही में सैफ अली खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान के निक नेम से पर्दा उठाया। जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘तैमूर का घर का नाम टिम है।’ सैफ बेटे तैमूर के बारे में कहते हैं कि तैमूर राज कपूर तो थोड़े मंसूर अली खान पटौदी की तरह लगते हैं।’

सैफ बताते हैं कि अगर आप तैमूर से कहेंगे बैठो तो वो एक मिनट में समझ जाएंगे। तैमर थैंक्यू-आदाब और नमस्ते कहते हैं। बॉम्बे किड्स आउट ऑफ कंट्रोल होते हैं। लेकिन वह बहुत तमीजदार और सच्चा होगा। बता दें, जब तैमूर का नाम ‘तैमूर’ जगजाहिर हुआ था तो सोशल मीडिया पर इस नाम को विरोधियों ने पसंद नहीं किया था। इसके लिए सैफ और करीना को ट्रोल भी किया गया था।

हाल ही में तैमूर अली खान अपनी मॉम करीना कपूर खान और डैड सैफ अली खान के साथ स्विजरलैंड की सैर पर गए थे। वापसी करते वक्त तैमूर और करीना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। तस्वीर में तैमूर ने लाइनों वाली पिंक शट पहनी हुई है, जिसमें मिकी माउस बना हुआ है। वहीं मॉम करीना भी इन तस्वीरों में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। करीना ने ब्लैक हुडी और ब्लू डैनिम पहनी हुई है।

Leave a Reply

Exit mobile version