featured

जब सड़क पर स्कर्ट पहन कर घूमने पर मजबूर हो गया था यह क्रिकेटर…

विश्व के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पूर्व भारतीय खिलाड़ी विनोद कांबली काफी समय तक दोस्त थे। इनकी दोस्ती क्रिकेट के मैदान से नहीं बल्कि बचपन से ही एक-दूसरे काफी गहरी थी। दोनों ने एक बचपन से ही एक साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था। हालांकि सचिन तेंदुलकर के मुकाबले विनोद कांबली अपने करियर में काफी पीछे रह गए। अपने क्रिकेट करियर के दौरान विनोद कांबली ने 17 टेस्ट मैचों की 21 पारियों में 54.20 के औसत से कुल 1084 बनाए। उनका अधिकतम स्कोर 227 रन रहा।

उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल चार शतक और तीन अर्ध शतक बनाए। एकदिवसीय क्रिकेट में
कांबली ने 104 मैचों की 97 पारियों में 32.59 के औसत से कुल 2477 रन बनाए हैं। लेकिन यहां हम आपको कांबली के पर्सनल लाइफ से जुड़े एक किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली एक-दूसरे से अक्सर शर्त लगाना पसंद करते थे।

एक बार सचिन ने ऐसे ही कांबली से कहा था कि अगर वह लड़कियों की स्कर्ट पहन कर सड़क पर पूरा दिन घूमेगे तो वह हमेशा उनके गुलाम बनकर रहेंगे। कांबली ने सचिन की इस बात को काफी सीरियस ले लिया और उन्होंने बिल्कुल ऐसा ही किया। मैच से एक दिन पहले विनोद कांबली पूरा दिन लड़कियों के स्कर्ट में घूमते रहे। इतना ही नहीं उन्होंने रात को सोने के समय भी उसे नहीं उतारा और स्कर्ट पहनकर ही सो गए।

इसके बाद कांबली ने सचिन से अपने मन मुताबिक कई काम भी कराए। उन्होंने कुछ ऐसी हरकतें की जिसके लिए उन्हें बाद में शर्मिंदा भी होना पड़ा। अपने एक इंटरव्यू के दौरान कांबली ने सचिन को लेकर कहा था कि अगर सचिन चाहते तो उनका करियर बच सकता था। वह कुछ साल और क्रिकेट खेल सकते थे लेकिन सचिन ने उनका साथ नहीं दिया था।

Leave a Reply

Exit mobile version