featured

जब पिता की मौत के अगले दिन ही शूटिंग पर पहुंची थी श्रीदेवी, जानिए…

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन से उनके परिवार समेत पूरा देश गम के माहौल में डूबा हुआ है। 24 फरवरी को श्रीदेवी दुबई में चल बसीं। वहीं 28 फरवरी को श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया था। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए उनके फैंस के साथ साथ बॉलीवुड के लगभग सभी कलाकारों का हुजूम उमड़ पड़ा था। सभी आखिरी बार श्रीदेवी को देखना चाहते थे। भले ही श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका काम हमेशा उनके हमारे बीच होने का एहसास दिलाता रहेगा। श्रीदेवी के लिए उनका काम बहुत महत्व रखता था। आइए आज हम आपको श्रीदेवी से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताते हैं, जब वह अपने पिता की मौत के अगले ही दिन शूटिंग करने के लिए लंदन पहुंच गई थीं।

दरअसल यह वाकया साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म का है। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म लम्हें में लीड रोल में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और उनके अपोजिट श्रीदेवी नजर आई थीं। इस फिल्म में श्रीदेवी, अनिल कपूर के अलावा वहीदा रहमान और अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आए थे। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई थी।

फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दिन श्रीदेवी तक खबर पहुंची की उनके पिता अयप्पन येंजर का निधन हो गया। खबर मिलते ही श्रीदेवी चेन्नई पहुंच गई। उधर, यश चोपड़ा की फिल्म की शूटिंग बीच में रुक गई थी। शूटिंग रुकने से यश चोपड़ा को हर दिन नुकसान हो रहा था। यह बात श्रीदेवी भी जानती थीं, इसलिए वह पिता की मौत के अगले ही दिन वापस लंदन पहुंच गई। श्रीदेवी को देखकर सभी चौंक गए थे। ऐसे समय में उनका शूटिंग के लिए वापस आना, किसी ने इसके बारे में सोचा भी नहीं था। श्रीदेवी का काम के लिए यह जज्बा बताता है कि उन्हें अपने काम और उससे जुड़े लोगों की कितनी फिक्र थी। उन्होंने पिता के निधन के अगले दिन ना सिर्फ शूट किया बल्कि अनुपम खेर के साथ कॉमेडी सीन भी किए।

Leave a Reply

Exit mobile version