featuredदेश

एबीसीडी ना लिखने पर कुत्ते को थप्पड़ मारने लगा शख्स, देखिये…

साल 2016 में एक वीडियो ने लगभग सभी को परेशान कर दिया था जिसमें दिख रहा था कि कैसे थोड़ी सी मस्ती के लिए एक शख्स कुत्ते को छत से नीचे फेंक देता है। बेजुबान जानवर के साथ एक और शख्स का वीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह शख्स कुत्ते के साथ बदसलूकी कर रहा है। इस वीडियो को देख किसी को भी हैरानी हो सकती है। दरअसल इस वीडियो में एक शख्स कॉपी और पेन लेकर एक कुत्ते के सामने बैठा है। यह शख्स कुत्ते से एबीसीडी लिखने के लिए कह रहा है।

इसने जबरन कुत्ते के पैर में पेन पकड़ा रखा है और बिना सिर पैर का काम कर रहा है। शख्स के बार-बार कहने पर भी जब कुत्ता एबीसीडी नहीं लिख पा रहा है तो वह शख्स उसपर थप्पड़ों की बरसात करने लगता है। 26 सेकेंड के इस वीडियो में वह सनकी शख्स कुत्ते को मार रहा है तो वहीं पास में खड़ा एक दूसरा शख्स वीडियो बना रहा है।

ये वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगा है। लोग वीडियो देख कर लिख रहे हैं कि इस सनकी शख्स के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Exit mobile version