featuredदेश

करवाचौथ का व्रत रखना पड़ा भारतीय क्रिकेटर की पत्नी को महंगा…

करवाचौथ हर महिला के लिए बेहद खास होता है। लेकिन हाल में एक भारतीय क्रिकेटर की बीवी का इस पर मजाक बन गया। उन्होंने पति के लिए व्रत रखा था। को-होस्ट्स ने इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी हंसी उड़ाई। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के टी-20 सीरीज चल रही है। स्पोर्ट्स एंकर-क्रिकेटर मायंती लैंगर इन दिनों उसे कवर कर रही हैं। वह भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी हैं। कार्यक्रम में जतिन सपरू और अर्जुन पंडित उनके को-होस्ट हैं।

कार्यक्रम रोचक बनाने और उसमें दर्शकों की रुचि बढ़ाने के लिए यह तिकड़ी अपनी जान झोंकती है। लेकिन कम ही लोग इनकी पर्दे के पीछे की मस्ती से वाकिफ होते हैं। अक्सर ये एक-दूसरे का मजाक बनाते हैं। ट्रोल करते दिखते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही वाकया रविवार को करवाचौथ के मौके पर देखने को मिला। फॉर्मर क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एक वीडियो क्लिप पोस्ट की, जिसमें मायंती को-होस्ट अर्जुन का मेकअप कर रही थीं।

जतिन ने भी इस पर मायंती को ट्रोल करने का तरीका ढूंढ ही निकाला। हुआ यूं कि वे दोनों कार्यक्रम में कॉफी लिए थे, जबकि वह व्रत पर थीं। उन्होंने इसी से जुड़ा एक फोटो पोस्ट किया। उसमें उन दोनों के पास कॉफी थी, मगर मायंती के पास कुछ इस दौरान कुछ भी नहीं था। ट्वीट में उन्होंने लिखा, दो कॉफियां और एक करवाचौथ। गुवाहाटी हम आ रहे हैं। बिन्नी रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक स्क्वॉड की ओर खेल रहे हैं। 14 अक्टूबर को वह असम के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे।

Leave a Reply

Exit mobile version