featuredदेश

किरन: पुडुचेरी नगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारी साइकिल से करें क्षेत्रों का दौरा

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने पुडुचेरी नगरपालिका के शीर्ष अधिकारियों से क्षेत्र का दौरा करने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र में साइकिल से दौरा करें और सुविधाओं का जायजा लें। पता लगाएं कि क्या कमियां हैं? साथ ही शहर के आसपास के इलाकों को भी एक नया रूप देने की कोशिश करें। किरण बेदी वीकेंड पर साइकिल का इस्तेमाल करती हैं। वह लोगों से मिलती हैं। वह आम आदमी को होने वाली दिक्कतों को जानने की कोशिश करती हैं। साइकिलिंग स्थिति को अच्छा बनाती है, साथ ही इससे सादगी और एकता का संदेश भी जाएगा। उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों को ग्रामीण इलाकों में सुबह-सुबह साइकिल से जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह और उनका ऑफिस स्टाफ हर सप्ताह ऐसा करते हैं।

वह सुबह 6 बजे निकलते हैं और सुबह 8:30 बजे तक वापस आ जाते हैं। इससे सभी को यह संदेश जाता है कि शहर साफ सुथरा होना चाहिए। साथ ही लोगों के घूमने और ड्राइव करने के लिए बाधा मुक्त होना चाहिए। साइकिल को एक परिवहन के एक माध्यम के रूप में इस्तेमाल करने वाले लोगों का हम स्वागत करते हैं, आम आदमी इसका हिस्सा है। किरण बेदी ने कहा कि नगरपालिका आयुक्त वीकेंड या किसी भी एक दिन साइकिल से दौरा करने जाएं। वहां कचरे आदि को देखें। अगर कचरा है तो उसके खिलाफ एक्शन लें। इससे फील्ड स्टाफ और दूसरे स्टाफ भी अपना अच्छा काम दिखाने के लिए प्रेरित होंगे।

गौरतलब है कि पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी ने हाल ही में रोहतक रेप मामले के बाद कहा था  कि बेटी बचाओ आपनी अपनी भारत का नया नारा होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि हरियाणा में बलात्कार और रेप जैसे मामले तब तक खत्म नहीं होंगे जब तक कि माता पिता अपने बच्चों का पालन पूरी जिम्मेदार से नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था कि सुरक्षा के डर से बेटियों को कड़े बंधनों में बांध दिया जाता है। बेदी ने उन लोगों पर भी निशाना साधा, जो लड़कियों की तुलना में लड़कों को पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता बेटा चाहते हैं लेकिन उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वो किस प्रकार का बेटा चाहते हैं। जो उनके भविष्य को सुरक्षित रखता है और समाज के लिए एक एसेट बनता है या फिर सामाजिक नियमों का उल्लंघन करता है और समाज के लिए खतरा बनता है।

Leave a Reply

Exit mobile version