featuredदेश

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का ट्विटर पोल

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोल करावाया है। इस पोल गिरिराज सिंह ने ट्विटर यूजर से सवाल पूछा है कि क्या पत्थरबाज़ों का समर्थन और मेजर गोगोई का विरोध करने वाले लोगों को पाक समर्थक नहीं कहा जाएगा? गिरिराज सिंह ने लिखा है कि देश की जनता इस सवाल पर अपनी राय दें। इसके बाद उन्होंने लिखा है कि देश के लाल को सलाम। गिरिराज सिंह के इस ट्विटर पोल को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस ट्वीट को लगभग 16 सौ लोगों ने रीट्वीट किया है जबकि लगभग 15 सौ लोगों ने इस पर अपनी राय दी है। इस ट्वीट पर 12,451 वोट पड़े हैं। लेकिन ट्विटर के इस जवाब से गिरिराज सिंह खुश हैं। क्योंकि उनके ट्विटर पोल के मुताबिक लगभग 95 फीसदी लोगों ने कहा है कि हां पत्थरबाजों का समर्थन करने वाले और मेजर गोगोई का विरोध करने वाले लोग पाकिस्तान के समर्थक हैं। जबकि महज 5 फीसदी लोगों ने गिरिराज सिंह के राय से अलग जवाब दिया है। इनकी नजर में पत्थरबाज़ों का समर्थन और मेजर गोगोई का विरोध करने वाले लोग पाकिस्तान के समर्थक नहीं हैं।

गिरिराज सिंह ने बाद में ट्वीट किया है कि जो विपक्षी दल बुद्धिजीवी देश में माहौल बना रहे थे ये सर्वे उनके मुंह पे तमाचा है। उन्होंने कहा है कि कुछ राजनीतिक दल, बुद्धिजीवी कश्मीर में अलगाववादियों के साथ खड़े हो के देश और सेना के मनोबल को नीचा कर रहे हैं, ये पोल उनके लिए तमाचे के समान हैं। बिहार के नवादा से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने पोल में शामिल होने के लिए सभी लोगों को धन्यवाद दिया है।

गिरिराज सिंह के इस ट्वीट पर कई सारे लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है कि मेजर गोगोई अगर पत्थरबाजों पर गोली भी चलाते तो ये गलत नहीं होता। लेकिन किशोर कुणाल नाम के शख्स ने गिरिराज सिंह पर चुटकी ली है और लिखा है कि फिर आपकी पार्टी जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के साथ सरकार में क्यों हैं। एक और यूजर ने लिखा है कि शत्रुघ्न सिन्हा को ही ले लीजिए, किसी को हिम्मत हुई उन पर कार्रवाई करने की वो कान पर कान काटे जा रहे हैं। बता दें कि मेजर गोगोई ने जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजों के हमले से बचने के लिए एक स्थानीय युवक को ही सेना के जीप में सामने बांध दिया था। इस तस्वीर के सामने आने के बाद जम्मू कश्मीर में काफी हंगामा हुआ था।

Leave a Reply

Exit mobile version