featuredदेश

राम रहीम की महिला भक्‍त का दावा- ‘हनीप्रीत बाबा की रखैल, जानिए..

डेरा सच्चा सौदा की एक अनुयायी ने दावा किया है कि हनीप्रीत बाबा राम रहीम की रखैल है। अनुयायी ने कहा कि बाबा राम रहीम ने उसे धोखा दिया है और वह उसे एक स्वीपर की तरह इस्तेमाल करता था। अनुयायी ने कहा कि हनीप्रीत के जैसी महिलाओं को बड़ी पोजिशन दी जाती है। वह रंगबिरंगे कपड़े पहनती हैं, तरह तरह के हेयरस्टाइल रखती हैं। यह उनकी लाइफ है। वह हनीप्रीत से डेरा में सफाई के लिए क्यों नहीं कहता, जबकि वह हर समय उनके साथ रहती है। यह पहली बार है कि डेरा सच्चा सौदा के किसी अनुयायी ने हनीप्रीत को गुरुमीत राम रहीम सिंह की रखैल बताया है। वह गुरुमीत को अपना पापा और खुद को पापा की एंजिल बताती है।

प्रसारित एक वीडियो के मुताबिक, हनीप्रीत ने गुरमीत राम रहीम की कानूनी रूप से शादीशुदा पत्नी हरजीत कौर का हाथ उस समय झटक दिया था जब उसने अपनी सास के हाथ पर अपना हाथ रख दिया था। जो दूसरों के साथ दीपक जला रही थीं। अगर उसने एक बेटी के तौर पर गोद लिया है, तब भी ऐसा व्यवहार क्यों करेगी। क्या हनीप्रीत को गुरमीत की पत्नी जलन हो रही थी और अगर हां तो क्यों? क्या वह गुरुमीत की जिंदगी में दूसरी महिला थी।

यह वीडियो भी राम रहीम और हनीप्रीत की दोहरी भूमिकाओं के बारे में बताता है कि वे अपने जीवन में डबल रोल निभा रहे थे, एक सार्वजनिक क्षेत्र में और एक सीक्रेट। महिला अनुयायी ने कहा कि अगर उसके पास शक्तियां हैं तो वह जेल से गायब क्यों नहीं हो जाता। गौरतलब है कि साल 2002 में राम रहीम के खिलाफ एक गुमनाम पत्र लिखा गया था। जिसपर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था। 15 साल तक चले इस बलात्कार केस में 25 अगस्त, 2017 को सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार दिया था और 28 अगस्त, 2017 को राम रहीम को दो अलग-अलग रेप केस में बीस साल की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट ने जब राम रहीम को दोषी करार दिया था तो पंचकुला समेत हरियाणा के अन्य जिलों में राम रहीम के समर्थकों ने हिंसा कर दी थी। इस हिंसा में 38 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 250 से ज्यादा घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Exit mobile version