featuredदेश

21 अगस्त को पड़ेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण…

Surya Grahan 2017: साल 2017 का पहला सूर्य ग्रहण 26 फरवरी को पड़ा था। इससे दो सप्ताह पहले साल का पहला चंद्र ग्रहण था। इसके बाद साल 2017 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 अगस्त को है। इससे दो सप्ताह पहले रक्षाबंधन के दिन खंडग्रास चंद्र ग्रहण था। 21 अगस्त को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के मुताबिक यह ग्रहण रात में 9.15 मिनट से शुरू होगा और 22 अगस्त को रात में 2.34 मिनट पर खत्म होगा। इस समय भारत में रात होती है तो ऐसे में यहां सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

यह सूर्य ग्रहण प्रशांत महासागर, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका के कुछ हिस्से, यूरोप के पश्चिमी-उत्तरी हिस्से, पूर्वी एशिया, उत्तर पश्चिमी अफ्रीका आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा। हालांकि, भारत के लोग इस सूर्य ग्रहण का दीदार नासा की वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। नासा सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक नासा ने 12 जगहों से सूर्य ग्रहण को कवर करने की योजना बनाई है। वहीं नासा इसे रिसर्च प्लेन, गुब्बारों और सैटेलाइट से भी कवर करेगा।

आपको जानकारी दे दें, साल 2018 में तीन आंशिक सूर्य ग्रहण और दो पूर्ण चंद्र ग्रहण के योग बन रहे हैं। साल 2018 का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 31 जनवरी को पड़ेगा। इसके बाद 15 फरवरी को आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। 13 जुलाई को फिर से आंशिक सूर्य ग्रहण है। जबकि 27/28 जुलाई की रात को पूर्ण चन्द्र ग्रहण है। साल 2018 का आखिरी ग्रहण 11 अगस्त को होगा जब पृथ्वीवासियों की नज़र में सूर्य का कुछ हिस्सा छुप जाएगा।

बता दें, नंगी आंखों से सूर्य और चंद्र दोनों ग्रहणों को नहीं देखना चाहिए। वैज्ञानिक भी इस तरह करने की मनाही करते हैं। बताया जाता है कि प्रमाणित टेलिस्कॉप के जरिए ही ग्रहण के दीदार करें। इसके पीछे वजह है कि नंगी आंखों से ग्रहण देखने से इसका असर आंखों पर पड़ सकता है, क्योंकि इस दौरान चंद्र और सूर्य से अल्ट्रावॉयले किरणें निकलती हैं। इसलिए विशेष चश्में से भी इसका दीदार कर सकते हैं। सूर्य ग्रहण देखने के लिए सोलर फिल्टर भी उपयोग में लाया जा सकता है। अगर आप सूर्य ग्रहण की पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो आपको हाई रेजूलेश्न वाले कैमरों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Exit mobile version