featuredदेश

राफेल डील के मामले में अनिल अंबानी के नोटिस पर मिला कांग्रेस नेताओं से जवाब

Anil Ambani receives reply from Congress leaders in case of Raphael Deal.

    

राफेल डील के मामले में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है जो थमने का नाम ही नही ले रहा है। दरअसल ये लड़ाई अब सीधे कांग्रेस व अनिल अंबानी के बीच चल रही है। आपको बता दे कि जहां इस मामले में अनिल अंबानी ने कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को एक लीगल नोटिस भेजा वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस नोटिस को हवा में उड़ा दिया है।

दरअसल इस मामले को लेकर अनिल अंबानी ने कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, अशोक चव्हाण, संजय निरुपम, अनुग्रह नारायण सिंह, ओमान चांडी, शक्तिसिंह गोहिल, अभिषेक मनु सिंघवी, सुनील झाकड़ और प्रियंका चतुर्वेदी को एक लीगल नोटिस भेज दिया है। जिसके पश्चात कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया। जी हां कांग्रेस के नेता सुनील जाखड़ ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा किया है, जिसमें वो उस नोटिस को हवाई जहाज बना उड़ा रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह कैप्शन डाला है कि मेरे प्लेन बनाने की स्किल आपसे कहीं ज्यादा अच्छी है। इतना ही नही जयवीर शेरगिल ने भी ट्वीट कर लिखा है कि इस प्रकार के लीगल नोटिस से नहीं डरता हूं, मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं और साथ में पंजाबी भी हूं।

वहीं अनिल अंबानी ने इस नोटिस में सीधे तौर पर कहा है कि कांग्रेस प्रवक्ता वहीं बोलें जिसका उनके पास सुबूत हो अन्यथा बिना किसी सबूत के कोई आरोप ना लगाएं। साथ अपने उस नोटिस में अनिल अंबानी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला, अशोक चव्हाण, संजय निरुपम, अभिषेक मनु सिंघवी और अन्य नेता गलत तथ्यों के आधार पर उनपर व उनके ग्रुप पर आरोप लगा रहे हैं। और अब तो ग्रुप ने भी यह तय किया है कि इन सभी के खिलाफ कोर्ट में केस चलाया जाए।

 

Leave a Reply

Exit mobile version