featuredदेश

जब अटल बिहारी वाजपेयी का हाथ थाम जमकर झूमे थे मोदी…

आज (25 दिसंबर 2017) अटल बिहारी वाजपेयी अपना 93वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। आज सुबह से ही उनके नई दिल्ली के 6-ए, कृष्ण मेनन मार्ग स्थित सरकारी आवास पर जाकर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। भारतीय राजनीति में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम बड़े ही आदर के साथ लिया जाता है।

देश की प्रत्‍येक पार्टी में उन्‍हें बराबर का सम्‍मान दिया जाता है। नरेंद्र मोदी की सरकार ने वर्ष 2014 में उन्‍हें भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया था। जन्मदिन के मौके पर पूर्व प्रधानममंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो लोग शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में पीएम मोदी और अटल बिहारी एक साथ नाचते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो तब का है जब अटल बिहारी देश के प्रधानमंत्री थे। होली के मौके पर शूट किए गए इस वीडियो में कुछ नर्तक होली के रंग को जमाने में जुटे हैं। वहां भाजपा के कई नेता मौजूद हैं। अटल बिहारी को भी ढोल की थाप पर नाचने के लिए उठाया जाता है। अटलजी संभलते हुए नाचना शुरू करते हैं। इतने में दिल्ली भाजपा के नेता विजय गोयल आ जाते हैं और अटलजी का साथ देते हैं। इसके बाद गोयल, मोदी को भेजते हैं। पीएम मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी दोनों नाचना शुरू कर देते हैं।

Leave a Reply

Exit mobile version