featuredबिहारराज्य

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में एक और खुलासा, कमरे में आकर यौन शोषण करते थे वहां के कर्मचारी

Another revealing, at the Muzaffarpur Shelter Home, employees who came in the room were sexually exploited.

#Muzzafarpur #Bihar #NitishKumar #Goverment    #Girlchild    #CBI

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में लड़कियों के साथ हो रहे दुराचार की कहानी जब जांच करने वाले अधिकारियों ने सुना तो वो भी हैरान हो गए। इस मामले को लेकर आए दिन कोई न कोई नए खुलासे होते रहते हैं। जी हां इस मामले को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुई है जिसमें यह सामने आया है कि शेल्टर होम में रहने वाली लड़कियों को यौन शोषण भी होता था।

111 पेज की टीआईएसएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम को बहुत ही गंदे तरीके से चलाया जाता था। दरअसल जिस शेल्टर होम की कार्यशैली पर कई सावील खड़े होते हैं, उसमें हिंसा की कई गंभीर घटनाएं भी देखने को मिली थी।  लड़कियों के साथ यौन हिंसा के मामलों में सबसे आगे मुजफ्फरपुर आश्रय केंद्र था। जिसमें छोटी उम्र से लेकर बड़ी उम्र तक की लड़कियों के साथ भी बहुत ज्यादा यौन हिंसा होती थी। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि वहां के पुरुष कर्मचारी प्रति दिन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते थे।

गौरतलब है कि अनुशासन का उल्लंघन करने के नाम पर लड़कियों को सजा देकर उनके साथ यौन उत्पीड़न कियी जाता था। इतना ही नही शेल्टर होम के पुरुष कर्मचारी कभी भी किसी भी समय लड़कियों के कमरों में जाकर उनके प्राइवेट पार्टस पर हाथ मारते थे। सिर्फ इतना ही नही शेल्टर होम की लड़कियों को बाहर खुली जगह में कहीं पर भी जाने नही दिया जाता था। और उन्हें उनके वार्ड में बंद करके रखा जाता था। जब लड़कियां यह कहती थी कि उन्हें अपने परिजनों या रिश्तेदारों से फोन पर बात करनी है तो उसके लिए उन लड़कियों को बहुत पीटा जाता था। लड़कियों पर होने वाले इन अत्याचारों ने शेल्टर होम में आतंक मचा रखा था, साथ ही उन बेबस व लाचार लड़कियों का जीना हराम कर दिया था।

Leave a Reply

Exit mobile version