featuredदिल्ली

जीबी रोड पर लाकर बेच दी गई महिला से 5 महीने में 30 पुरुषों ने किया बलात्‍कार…

देश में महिलाओं के प्रति अपराधों की संख्या घटने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन देश के किसी न किसी कौने से किसी महिला के साथ रेप और छेड़छाड़ जैसे मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला दिल्ली का है जहां पर पिछले पांच महीने में करीब तीस लोग नेपाल से आई 22 वर्षीय लड़की की आबरु के साथ खिलवाड़ कर चुके हैं। यह घटना दिल्ली के जीबी रोड़ की है जहां पर इसे बेचा गया था। यह किसी तरह वहां से भागने में कामयाब हुई और पुलिस स्टेशन जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद दिल्ली पुलिस, दिल्ली महिला आयोग और एक एनजीओ द्वारा जीबी रोड़ में रेड मारी गई, जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया जिसने पीड़ित को जबरन देह व्यापार में डाला था। दिल्ली महिला आयोग के अनुसार, महिला की मुलाकात पीड़ित से नेपाल में हुई थी। खबर के अनुसार आरोपी महिला ने पीड़ित को दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। पीड़िता मान गई और किसी तरह उसे भारत लाया गया और फिर उसे जीबी रोड के एक कोठे पर बेच दिया गया। यहां पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई, उसे कई दिनों तक भूखा रखा गया और जबरन उसे करीब 30 लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।

पीड़िता ने आयोग को बताया कि कुछ दिन पहले एक अफवाह फैली थी कि कोठे पर पुलिस की रेड पड़ने वाली है। कोठे के मालिकों द्वारा पीड़िता को किसी सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था। इसी बीच उसे मौका मिल गया और वह वहां से भाग खड़ी हुई। वहां से भागने के बाद पीड़िता का संपर्क पूर्वी दिल्ली के कुछ लोगों से हुआ जिनकी मदद से पीड़िता एक एनजीओ जा पहुंची। इसके बाद एनजीओ ने इसकी जानकारी दिल्ली महिला आयोग को दी और पुलिस की मदद से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Exit mobile version