featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को रक्षाबंधन की दी बधाई

लखनऊ: रक्षा बंधन पर्व पर राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित समेत कई प्रमुख लोगों ने बधाई दी है। राज्यपाल ने रक्षाबंधन पर्व एवं श्रावणी पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले संस्कृत दिवस के अवसर पर सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई दी है। म्यांमार से भेजे गए अपने बधाई संदेश में राम नाईक ने कहा कि समाज के सभी लोगों को रक्षासूत्र के इस मानवीय पर्व की मर्यादा को बनाए रखने की शपथ लेनी होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा है कि रक्षा बंधन भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह व विश्वास का त्यौहार है। यह पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता व सद्भाव की भावना का प्रतीक है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा है कि रक्षा बंधन हिंदुओं का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस त्यौहार में राखी का सबसे अधिक महत्व है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा समेत कई प्रमुख लोगों ने रक्षा बंधन की बधाई दी है।

Leave a Reply

Exit mobile version