उत्तर प्रदेशलखनऊ

रफ़्तार ने हनी सिंह के लिए कही ये बातें,3Cr की लैम्बॉर्गिनी से चलता है ‘रफ्तार’,

लखनऊ. रैपर रफ्तार के नाम से मशहूर दिलीन नायर हाल ही में राजधानी लखनऊ पहुंचे। हालांकि ये उनकी पहली विजिट नहीं थी। 6 साल पहले भी वो यहां आए थे, लेकिन उस वक्त वो नाम बनाने की कोशिश में थे। उन्होंने हनी सिंह से लेकर बादशाह जैसे रैपर के साथ काम किया है।
Q- हनी सिंह से आपका विवाद क्यों हुआ ?
A-दरअसल ये बात 2009 की है। पहले हम गाने रिकॉर्ड कर के ऑरकुट पर डालते थे, हनी सिंह ने वो सुना और हमें स्टूडियो बुला लिया। हमने माफिया मुंदीर नाम का एक बैंड बनाया। सबने मेहनत की और 2011 में एल्बम रिलीज हुई, लेकिन हमें क्रेडिट नहीं मिला। इसलिए हमारा पूरा ग्रुप उनसे अलग हो गया। जो होता है अच्छे के लिए होता है और अगर मैं माफिया मुंदीर नहीं छोड़ता, तो हनी सिंह के पीछे-पीछे ही घूमता रहता ‘रफ्तार’ नहीं बन पाता।
ऐसे बनाई पहचान
– रफ्तार का जन्म 16 नवंबर को केरला में हुआ था। रैप की दुनिया में आने से पहले हनी सिंह के माफिया मुंदीर ग्रुप में थे। वो लोगों की नजर में तब आए जब उन्होंने वो ग्रुप छोड़ कर आर्दिनी के सोलो सॉन्ग गाए। उनकी रैपिंग इतनी अच्छी थी, कि लोगों ने उन्हें बेस्ट रैपर तक करार दे दिया।
– उन्होंने ऑल ब्लैक, तमंचे पे डिस्क‍ो, अ फ्लाइंग जट, हसीनों का दिवाना, बादशाह के साथ डुपचिक-डुपचिक जैसे फेमस सॉन्ग गाए हैं।

Leave a Reply

Exit mobile version