featuredउत्तर प्रदेशगोण्डा

मुख्यमंत्री की बड़ी कार्यवाही, लापरवाह गोंडा DM की छुट्टी

Chief Minister’s major action taken careless, Gonda DM Suspended.

      #GondaDMSuspend

श्री ने एक बड़ी कार्यवाही की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हंटर की चपेट में आये गोण्डा जिलाधकारी जे.बी.सिंह निलंबित। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस तरह की गोंडा DM पर यह पहली बड़ी और कड़ी कार्यवाही है। जे.बी.सिंह पर आरोप है कि गोण्डा जिले में हुए खाद्यान्न गड़बड़ी पर उन्होंने कोई उचित कार्यवाही कभी की ही नही। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री के सामने यह उनकी दूसरी बड़ी गलती प्रकाश में आयी जिस वजह से उनको मुख्यमंत्री द्वारा दंडित किया गया।
हमारे विश्वस्त सूत्रों के अनुसार गोण्डा में बीते वर्ष हुए तमाम अवैध खनन में जिलाधकारी,गोंडा द्वारा की गयी लापरवाही का खामियाजा भी इनको भुगतना पड़ा है। मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह के कड़े फैसले के बाद जिले के उन अधिकारियों की जान आफत में आ गयी जो अपराधियों और खनन माफियाओं से खुली साँठ-गाँठ रखते हैं।

 

Leave a Reply

Exit mobile version