featuredलखनऊ

पहले ही दिन 2 घंटे तक खराब रही लखनऊ मेट्रो, 30 मिनट तक यात्री मेट्रो के अंदर ही फंसे रहे…

लखनऊ: चारबाग से ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाली ट्रेन तकनीकी खराबी की वजह से दुर्गापुरी और मवैया के बीच सुबह तकरीबन दो घंटे तक खड़ी रही। इस दौरान पैसेंजर्स परेशान होते रहे। इस ट्रेन में 101 यात्री सवार थे। बताया गया कि ट्रैक्शन मोटर खराब है, जिसकी वजह से इमरजेंसी कॉल अटेंड नहीं हो पाई।

काफी देर तक इसे ठीक करने की कोशिश की गई। जब सिस्टम ठीक नहीं हो पाया। तब लोगों को इमरजेंसी गेट से निकाला गया। सभी पैसेंजर्स 400 मीटर पैदल चलकर दुर्गापुरी स्टेशन वापस आए।

नहीं पकड़ पाए दिल्ली की फ्लाइट: दिल्ली के लिए लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर गौरव त्रिपाठी नाम के शख्स को फ्लाइट पकड़नी थी। गौरव सुबह 6.10 पर ट्रेन से रवाना हुए। 6 बजकर 38 मिनट पर तकनीकी खराबी आने की वजह से दो घंंटे तक ट्रेन रुकी रही। सुबह 7.30 बजे तक स्थिति सही ने होने पर इमरजेंसी गेट से निकाला गया। देरी से चलते गौरव फ्लाइट नहीं पकड़ गए। इसके बारे में LMRC ने सिर्फ सॉरी के अलावा कुछ नहीं कहा। गौरव ने कहा, “अगर उन्हें कोई कानूनी सहायता मिलती है, तो टिकट के पैसे के लिए क्लेम करेंगे।”

क्या बोले अफसर: लखनऊ मेट्रो के सीनियर पीआरओ अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मवैया और दुर्गापुरी के बीच टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से ट्रेन रूक गई थी, जिसके बाद पैसेंजर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया। किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं हुई। 40 मिनट में ऑपरेशन पूरा कर लिया।

Leave a Reply

Exit mobile version