featuredलखनऊ

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी लोकसभा 2019 में पार्टी के होंगे उम्मीदवार…

लखनऊ: सपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी लोकसभा 2019 में पार्टी के उम्मीदवार होंगे। सपा परिवार से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव ने इसके लिए पूरा बैकअप प्लान तैयार कर लिया है। वो कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट से वर्तमान में सांसद उनकी पत्नी ड‍िंपल यादव हैं। कन्नौज में बूथ लेवल पर तैयार‍ियों में जुटी है अख‍िलेश की टीम…

– सूत्रों के मुताब‍िक, कन्नौज से चुनाव लड़ने के ल‍िए अख‍िलेश पूरी स्क्रिप्टिंग कर चुके हैं। उनकी पूरी टीम यहां बूथ लेवल तक की तैयारियों में जुट गई है। बता दें, अखिलेश अभी यूपी विधानपरिषद के सदस्य हैं।

– अखिलेश चाहते हैं कि वो कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें, हालांकि रणनीतिक तौर पर अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। वे पहले भी 2 बार कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद में पहुंच चुके हैं। ये सीट सपा परिवार के लिए मुफीद मानी जाती है।

डिंपल के लिए विशेष प्लान
– आगामी लोकसभा चुनावों में विशेष प्लान के तहत डिंपल की पार्टी में मुख्य भूमिका होगी। हालांक‍ि, वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।

– डिंपल के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा अखिलेश इसके पहले ही कर चुके हैं। डिंपल को पार्टी में स्टार प्रचारक के तौर पर लिया गया है। वो चुनावों के पहले चुनी हुई लोकसभा सीटों पर जाकर महिलाओं से सीधा संवाद करेंगी।

– इसके अलावा वे महिलाओं के लिए कैम्पेन प्लानर की भूमिका भी निभाएंगी। वे यूथ आईकन के तौर पर यूनिवर्सिटी और कॉलेज की लड़कियों से बात करेंगी। उनके साथ हर सभा में सपा की करीब 50 यूथ महिला पदाधिकारी होंगी। इसके पीछे हर परिवार की एक लड़की और महिला को पार्टी से जोड़ने का प्लान है।

Leave a Reply

Exit mobile version