featuredदुनिया

विमान में भारतीय डॉक्टर ने लड़की के साथ की गंदी हरकत, गिरफ्तार

अमेरिका में न्यू जर्सी जा रहे एक विमान में सोती हुई युवती को कथित तौर पर गलत ढंग से छूने को लेकर भारतीय डॉक्टर (28) को गिरफ्तार किया गया है। वाशिंगटन पोस्ट की खबर के अनुसार घटना बीती 23 जुलाई (2017) की है। लड़की विमान में अकेले सफर कर रही थी और घटना के समय सो रही थी। आरोपी डॉक्टर की पहचान विजय कुमार कृष्णप्पा के रूप में हुई है। जो लड़की के बगल में बैठे थे। आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर लड़की को छुआ तो लड़की उनका हाथ हटा कर फिर सो गई। बाद में जब सो कर उठी थी तो इस व्यक्ति का हाथ इसके शरीर पर आपत्तिजनक स्थिति में रख रखा था। इसके बाद लड़की ने शिकायत की। लड़की ने घटना के बारे में विमान के चालक दल के लोगों को बताया और अपनी सीट बदलने के लिए कहा। नेवार्क स्थित संघीय अदालत में घटना के एक दिन बाद कृष्णप्पा पर आरोप लगाए गए। हालांकि आरोपी को मुचलके पर जमानत दे दी गई। साथ ही उसे यह भी आदेश दिया गया है कि मामला लंबित रहने तक वह नाबालिग लोगों के साथ संपर्क नहीं रखेगा।

बता दें कि इससे पहले भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। घटना में अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस में सफर कर रही 16 साल की एक लड़की के साथ बेहद ही शर्मनाक हरकत की गई। एक रिपोर्ट के अनुसार लड़की प्लेन में खिड़की के किनारे वाली सीट पर सोई हुई थी। अचानक उसे एहसास हुआ कि उसके बगल में बैठे पैसेंजर का हाथ उसकी जांघों पर है। लड़की की ओर से अमेरिकी पुलिस में दर्ज की गई। शिकायक के अनुसार जब लड़की उठी तो उसने पाया कि वो शख्स उसे दबोचे हुए था। लड़की ने तुरंत अपने मम्मी-पापा को एयरपोर्ट पर बुलाया। लेकिन जब तक लड़की के माता-पिता एयरपोर्ट पहुंचे ये शख्स एयरपोर्ट से जा चुका था। यूनाइटेड एयरलाइंस के इस गैर जिम्मेदारी भरे रवैए से लड़की के माता-पिता ने भारी नाराजगी जताई। इसके बाद इस केस को एफबीआई ने अपने हाथ में लिया और फिर शुरू हुई आरोपी शख्स की खोज।

Leave a Reply

Exit mobile version