featured

जानिए ऐसे साउथ इंडियन स्टार्स के बारे में जो ऑन स्क्रीन तो हैं, पर साइड वर्क भी करते है बड़े…

सिनेमा की दुनिया में क्रिएटिव एक्टर्स का ही सिक्का चलता है। वहीं अगर ये एक्टर्स मल्टी टास्किंग हो तो उन्हें डबल फायदा होता है। साउथ इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स हैं जो कलाकार होने के साथ-साथ बिजनेस माइंडेड भी हैं। इन स्टार्स को आप ने टीवी स्क्रीन पर कई बार देखा होगा, लेकिन ये स्टार्स सिर्फ एक्टिंग के जरिए ही मोटी कमाई नहीं करते हैं। एक्टिंग के मामले में दिल से काम लेने वाले ये एक्टर्स दिमाक का इस्तेमाल करते हुए बिजनेस भी करते हैं। जी हां, जानिए ऐसे साउथ इंडियन स्टार्स के बारे में जो ऑनस्क्रीन तो हैं एक्टर्स वहीं ऑफस्क्रीन हैं बिजनेसमैन।

साउथ इंडियन स्टार नागार्जुन का खुद का एक चाइनीच रेस्टोरेंट है। उनका यह रेस्टोरेंट एन एशियन के नाम से जाना जाता है। वहीं हैदराबाद में भी उनका एन-ग्रिल नाम का एक रेस्टोरेंट है। नागार्जुन को साउथ के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करता हुआ देखा गया है। उन्होंने अब तक बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं। साल 1990 में उनकी फिल्म ‘शिवा’ आई थी। वहीं उन्होंने ‘खुदा गवाह’ में भी काम किया। इसके अलावा वह ‘क्रिमिनल’, ‘मिस्टर बेचारा’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए।

साउथ इंडियन एक्टर विजय का साइड बिजनेस भी है। चेन्नई में उनका मैरिज हॉल का बिजनेस है। उन्होंने इसका नाम ‘द मंडपम’ रखा है। विजय अपने सोशल वर्क के लिए भी जाने जाते हैं। इसके चलते उन्होंने अपना एक ऑर्गेनाइजेशन भी बनाया है। विजय मक्कल अय्यक्कम नाम की ऑर्गेनाइजेशन गरीब जरुरतमंदो की मदद करता है। साल 2006 में उन्होंने इस नेक काम की शुरुआत की थी।

साउथ के एक्टर राम चरण ने अब तक साउथ की सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ ट्रूजेट एयरलाइन के डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत 2013 में की थी। ट्रूजेट एयरलाइन का हेडक्वाटर हैदराबाद में है। वहीं यह एयरलाइन साउथ के अलावा महाराष्ट्र और गोवा में भी अपनी सर्विस देती है। साल 2013 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘जंजीर’ में उन्हें एक्टिंग करते हुए देखा गया था।

साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या का कोयंबटूर में विंडमील फार्म है। इन दिनों वह गार्मेंट एक्सपोर्ट बिजनेस में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं।

एक्टर पवन कल्याण की खुद की एक प्रोडक्शन कंपनी है। उनकी कंपनी का नाम है ‘पवन कल्याण क्रिएटिव वर्क’। पवन कल्याण सोशल वर्क करने में भी हर दम आगे रहते हैं। साल 2013 में उत्तराखंड त्रासदी में बाढ़ पीड़ितों के लिए उन्होंने 20 लाख रुपए की मदद दी थी। वहीं साल 2014 में अमरनाथ हादसे के पीड़ितों के लिए भी उन्होंने 50 लाख रुपए का दान दिया था।

Leave a Reply

Exit mobile version