featured

शूटिंग से वक्त निकालकर इटली घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा….

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इटली में अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको सीजन 3 की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन घूमने फिरने की शौकीन प्रियंका मौका मिलने पर इस खूबसूरत शहर के नजारे लेने से भी नहीं चूक रही हैं। हाल ही में उन्होंने रोम की कुछ खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों पर जाकर तस्वीरें क्लिक करीं। इन तस्वीरों को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

इटली के राजधानी रोम के अलावा प्रियंका पैनेथन और भी कई जगहों पर उन्होंने तस्वीरें खिंचवाई। प्रियंका के इंस्टाग्राम से यह तस्वीरें हम यहां पर आपके लिए शेयर कर रहे हैं। वेटिकन के पास खींची गई एक तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा- खूबसूरत वेटिकन… एक लम्हा पवित्रता का, विश्वास का और खामोशी का।

गौरतलब है कि प्रियंका काफी वक्त से कोई भी भारतीय प्रोजेक्ट नहीं कर रही हैं। उन्होंने अंतिम बॉलीवुड फिल्म प्रकाश झा निर्देशित जय गंगाजल की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी और इसके बाद से उन्होंने कोई भी बॉलीवुड फिल्म नहीं की है। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में नजर आई थीं।

यह उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म थी। इसके अलावा वह अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको के पहले दूसरे और तीसरे सीजन में एलेन पेरिश की भूमिका निभा चुकी हैं। फोर्ब्स लिस्ट द्वारा प्रियंका को साल 2016 के लिए भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला चुना गया था।

प्रियंका चोपड़ा के बारे में खबरें इस तरह की भी है कि वह इस साल के अंत तक अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म के बारे में खुलासा कर सकती हैं। तो देखना यह होगा कि उनकी लंबे वक्त बाद आने वाली यह बॉलीवुड फिल्म कौन सी होती है।

Leave a Reply

Exit mobile version