featured

एक्ट्रेस फातिमा शेख इस तस्वीर में लोगों ने निकाली ‘खामी’, देखिये…

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली दंगल स्टार फातिमा सना शेख ने जब हाल ही में अपनी नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की तो वह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। साइलेंट लुक वाली उनकी तस्वीर में वह खामोश बैठी नजर आ रही थीं। यूजर्स ने उनकी तारीफ तो की लेकिन कुछ यूजर्स को तस्वीर में कुछ ऐसा दिख गया जिसके चलते तारीफों का सिलसिला सवालों की ओर मुड़ गया। असल में फातिया की दाईं आई-ब्रो थोड़ी कटी हुई नजर आ रही है। यूजर्स ने इस बारे में सवाल पूछना शुरू कर दिया कि उनकी भौंह को क्या हो गया है?

यह उनके अगले प्रोजेक्ट के लिए भी हो सकता है या कुछ और भी। एक यूजर ने पूछा- मैं आपने अपनी आईब्रो क्यों काट ली? आप हमेशा दंगल गर्ल ही हैं। एक यूजर ने मजाक में पूछा कि क्या आपने अपनी आईब्रो शेव कर ली है या उस जगह के बाल उड़ गए हैं। गौरतलब है कि फातिमा फिल्म दंगल में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाती नजर आई थीं। फिल्म में उनका किरदार बहुत पसंद किया गया। अब वह जल्द ही ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में एक बार फिर से नजर आएंगी। फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ भी अहम भूमिकाओं में होंगी।

मालूम हो कि 25 वर्षीय फातिमा ने फिल्म चाची 420 में कमल हासन की बेटी का किरदार निभाया था। इसके अलावा शाहरुख खान की बेटी वन टू का फोर में भी वह उनके साथ काम कर चुकी हैं। फातिमा द्वारा इंस्टाग्राम पर कुछ वक्त पहले भी एक तस्वीर शेयर की गई थी। जिसके चलते वह विवादों में आई थीं। तस्वीर में फातिमा ने नीले रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है और लाल व पीले रंग का ब्लाउज पहना हुआ है। इस तस्वीर में उनकी कमर और गर्दन का कुछ हिस्सा खुला दिख रहा है। फातिमा को शायद पहले से ही इस बात का अंदाजा हो गया था कि इस तस्वीर पर कोई ना कोई विवाद हो सकता है, इसीलिए उन्होंने तस्वीर को अपलोड करते वक्त कैप्शन में खुद ही ‘शेमलेस सेल्फी’ लिख दिया था।

Leave a Reply

Exit mobile version