featured

जानिए राजेश खन्ना के पतन और अमिताभ के हिट होने की बड़ी वजह…

बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं हैं। हिंदी सिनेमा जगत में राजेश खन्ना ने बुलंदियों को छूआ है। उन्हें बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार भी कहा जाता है। यह वह दौर था जब राजेश खन्ना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार बन चुके थे और एक फिल्म के लिए 8 लाख रुपये तक लेते थे। यह नाम राजेश खन्ना ने अपने टैलेंट के दम पर हासिल किया था। राजेश खन्ना एक टीवी टैलेंट हंट में 10 हजार लड़कों को पछाड़कर आगे आए थे। यह टैलेंट शो का आयोजन साल 1965 यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स और फिल्मफेअर ने किया था, जो नया हीरो तलाशने के लिए था। वहीं राजेश खन्ना ने जितनी जल्दी स्टारडम हासिल किया था उतनी ही तेजी से गंवा भी दिया था। जहां राजेश खन्ना फ्लॉप हो रहे थे वहीं अमिताभ बच्चन हिट हो रहे थे। आइए जानते हैं राजेश खन्ना के पतन और अमिताभ के हिट होने पर साथी कलाकार क्या बताते हैं।

राजेश खन्ना ने अपनी एक्टिंग के दम पर कई साल तक बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया है। उनके नाम से ही फिल्में हिट होने लगी थी। वहीं उनके इसी स्टारडम को कई कलाकार उनके पतन का कारण बताते हैं। सभी जानते हैं कि राजेश खन्ना हमेशा से शूटिंग पर देर से आते थे। यहां तक कि राजेश खन्ना की वजह से कई बार फिल्म की शूटिंग कैंसिल भी करनी पड़ती थी।

वहीं बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में राजेश खन्ना के साथ कई फिल्में कर चुके प्रेम चोपड़ा भी मानते हैं कि वह अपने स्टारडम में खोए रहते थे। इंटरव्यू के दौरान राजेश खन्ना से अमिताभ बच्चन की तुलना करते हुए प्रेम चोपड़ा बताते हैं कि जैसे अमिताभ ने अपने आपको समय के साथ बदला है वैसे राजेश खन्ना नहीं बदल पाए। ‘जो काम अमिताभ बच्चन ने किया वो राजेश खन्ना नहीं कर पाए. वो अपनी पुरानी सफलता में ही डूबे रहे’।

दूसरी ओर वहीदा रहमान राजेश खन्ना के पतन की वजह उनका स्टारडम बताती हैं। वह इंटरव्यू में बताती हैं कि राजेश खन्ना ‘स्टारडम संभाल नहीं पाए। वह हिसाब से फिल्मों का चुनाव करते तो शायद उनकी कामयाबी की पारी और लंबी चलती। वह बहुत ज्यादा अपनी कामयाबी के दिनों में ही खोए रहे’।

Leave a Reply

Exit mobile version