featured

इस अंदाज में धोनी की बेटी ने किया चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट, देखिये…

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन-11 में 7 अप्रैल को पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। दोनों टीमें इस मुकाबले की तैयारी में जुटी हैं। फैंस इस रोमांचक मैच के लिए तैयार हैं। वहीं जीवा भी अपने पापा की टीम को सपोर्ट करती दिख रही हैं। महेंद्र सिंह धोनी की बेटी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटो शेयर की गई है, जिसमें वह सीएसके की कैप पहने विक्ट्री का साइन बनाए दिख रही हैं।

बैन के दो साल बाद आईपीएल में फिर से वापसी कर रही चेन्नई की कमान इस सीजन भी धोनी के ही हाथों में है। चेन्नई ने आठ में से 2 सीजन में खिताब पर कब्जा जमाया है। इस सत्र में एक बार फिर फैंस को माही से इतिहास दोहराने की उम्मीद है।

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स का नाम इसमें शुमार है। इस टीम ने दो बार आईपीएल का खिताब जीतने के साथ लगभग हर बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। चेन्नई दो साल प्रतिबंध के बाद आईपीएल में वापसी कर रही है, ऐसे में उसकी चुनौती अपने पुराने रुतबे को बनाए रखने की है। टीम की ताकत उसका संयोजन है, जो धोनी जैसे कप्तान के साथ और बेहतर लग रहा है। हालांकि इस टीम की एक कमजोरी यह है कि इसके 25 खिलाड़ियों में 11 खिलाड़ी 30 से ज्यादा उम्र के हैं जो खेल के छोटे प्रारुप में उसे दिक्कत दे सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन केदार जाधव (7.80 करोड़), हरभजन सिंह (2 करोड़), कर्ण शर्मा (5 करोड़), अंबाति रायडू (2.20 करोड़), इमरान ताहिर (1 करोड़), फाफ डू प्लेसिस (1.60 करोड़), शार्दुल ठाकुर (2.60 करोड़), ड्वेन ब्रावो (6.40 करोड़), शेन वॉटसन (4 करोड़), रवींद्र जडेजा (7 करोड़), महेंद्र सिंह धोनी (15 करोड़), सुरेश रैना (11 करोड़), मुरली विजय (2 करोड़), सैम बिलिंग्स (1 करोड़), जगदीशान नारायण (20 लाख), ध्रुव शौरे (20 लाख), चैतन्य बिश्नोई (20 लाख), मार्क वुड (1.50 करोड़), लुंगी नगिडी (50 लाख), दीपक चाहर (80 लाख), मोनू कुमार (20 लाख), आसिफ केएम (40 लाख), कनिष्क सेठ (20 लाख), मिचेल सैंटनर (50 लाख) और क्षितिज शर्मा (20 लाख) को अपनी टीम में शामिल किया है।

Leave a Reply

Exit mobile version