featured

मनीषा कोइराला हुई थी ‘चाइना गेट’ के लिए फाइनल, इस वजह से गंवा दी फिल्म…

मनीषा कोइराला बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। मनीषा ने साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म सौदार से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री मे कदम रखा था। पहली फिल्म में मनीषा कोइराला को दिलीप कुमार और राज कुमार जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला था। 90 के दशक में मनीषा कोइराला बी-टाउन की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन चुकी थीं। चलिए आज हम आपको मनीषा कोइराला से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताते हैं। जब मनीषा कोइराला को नींद की वजह से निकाल दिया फिल्म से बाहर।

कम लोग जानते होंगे कि साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म चाइना गेट में पहले मनीषा कोइराला को साइन कर लिया गया था। डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने मनीषा कोइराला से 45 दिन की डेट्स भी ले ली गई थी। फिर बाद में मनीषा की जगह ममता कुलकर्णी को फिल्म में कास्ट कर लिया गया। बताते चलें कि राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म चाइना गेट में ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, डैनी डेन्जोंगपा, ममता कुलकर्णी, ईला अरुण, कुलभूषण खरबंदा और परेश रावल जैसे कई दिग्गज कलाकार नजर आए थे।

दरअसल उन दिनों मनीषा कोइराला की दिली तमन्ना थी कि वह मशहूर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म में काम करें। किसी तरह राजकुमार संतोषी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने 24 फरवरी, 1996 को मनीषा को अपने घर बुलाया और फिल्म चाइना गेट के बारे में बताया। मनीषा ने फिल्म के लिए हां कर दिया और लगातार 45 दिन की डेट्स दे दीं।

इसके बाद 28 अप्रैल, 1996 को फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले जुहू के एक बंगले में फिल्म का मुहूर्त रखा गया। मुहूर्त पर फिल्म की पूरी कास्ट पहुंच गई थी लेकिन मनीषा कोइराला नहीं पहुंची थीं। क्योंकि वह एक रात पहले सुबह चार बजे तक एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। 5 बजे सो पाईं और सुबह जल्दी नहीं उठ पाई थीं। इस वजह से राजकुमार संतोषी ने मनीषा कोइराला को फिल्म से बाहर कर ममता कुलकर्णी को कास्ट कर लिया। हालांकि बाद में राजकुमार संतोषी ने अपनी फिल्म लज्जा में मनीषा कोइराला को कास्ट किया था।

Leave a Reply

Exit mobile version