featuredदेश

राम रहीम डेरे में करवाता था बिग बॉस शो, वॉशरूम में भी थे कैमरे..

दो साध्वियों के साथ बलात्कार करने के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को बीस साल की सजा हुई है और वह रोहतक जेल में बंद है जहां पर उसकी हालत अच्छी नहीं बताई जा रही है। राम रहीम की हालत जेल में अच्छी इसलिए नहीं है क्योंकि उसे आलीशान जिंदगी जीने की आदत पड़ चुकी थी और अब उसे यह आलीशान जिंदगी वहां नहीं मिल पा रही है। बिना आलीशान जिंदगी के जेल में समय काटना राम रहीम के लिए काफी मुश्किल हो रहा है। कोई भी इन तथ्यों से इनकार नहीं सकता है कि राम रहीम खुद को किसी सुपरस्टार से कम नहीं समझता था।

आप यह बात जानकर शायद चौंक जाएंगे कि वह डेरा सच्चा सौदा में रिएलिटी शो बिग बॉस के नाम पर अपना बिग बॉस शो चलाता था। इस शो की स्टार कोई और नहीं राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत होती थी, इसमें भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए नियम और कानून तय किए जाते थे जो कि हनीप्रीत पर लागू नहीं होते थे। वह खुद इन नियमों का पालन नहीं करती थी। सबसे खास तो बात यह है कि इस शो के नियमों को राम रहीम की इच्छा के अनुसार कभी भी बदल दिया जाता था। वह किसी को भी अपनी मर्जी से शो में शामिल कर लेता था और जिस मर्जी को बाहर का रास्ता दिखा देता था।

खबरों के मुताबिक राम रहीम ने इस घर का निर्माण 2009 में कराया था। इस शो में हनीप्रीत का पूर्व पति विश्वास गुप्ता भी भाग ले चुका है। इस घर के प्रत्येक कोने में कैमरे लगाए गए थे। इतना ही नहीं घर के बाथरूम में भी कैमरे लगाए थे। राम रहीम के द्वारा उम्मीदवारों को तरह-तरह के टास्क दिए जाते थे। फिलहाल इस बात की पुष्टि हम नहीं करते हैं क्योंकि अभी यह केवल अफवाह है कि राम रहीम बिग बॉस के तर्ज पर शो चलाता था।

Leave a Reply

Exit mobile version