featuredदिल्लीदेश

ये हत्या है या आत्महत्या की शक्ल देने की कोई खतरनाक साज़िश?

Is this a murder or a dangerous intrigue to give suicidalness?

 

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में दो भाईयों के परिवार के 11 सदस्यों के शव घर में मिले हैं। इन मृतकों में सात महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। 11 लोगों के परिवार में दो भाई, उनकी पत्नियां, दो लड़के, एक बुजुर्ग मां और बहनें शामिल थीं। दस शव लटके मिले हैं, जबकि बुजुर्ग मां का शव जमीन पर मिला है। आशंका ये है कि बुजुर्ग महिला का गला दबाया गया है। मृतक परिवार के पड़ोस में रहने वाले लोगों का कहना है कि इन आत्महत्याओं के पीछे कोई बहुत बड़ी साजिश हो सकती है।

अब पुलिस भी इन आत्महत्याओं को किसी साजिश के तहत हत्या के एंगल से भी देखना शुरू कर चुकी है, अभी पुलिस को जो जवाब नहीं मिले हैं वो कुछ इस तरह से हैं –

1. घर का मुख्य दरवाजा क्यों खुला था और इसे किसने खोला
2. बुजुर्ग महिला का कत्ल किसने और क्यों किया क्यूंकि यही बुजुर्ग महिला का शव फर्श पर पड़ा था बाकि अन्य १० लोगों के शव फंदे में झूल रहे थे।
3. घर में कोई लूटपाट नहीं हुई तो फिर क्या बुजुर्ग महिला को किसी घर के जानकर या करीबी ने मारा।?
4. अगर बाकी 10 लोगों ने आत्महत्या की तो किस वजह से, और अगर इतने लोगों ने एक साथ आत्महत्या की तो कोई सुसाइड नोट क्यों नहीं मिला।?
5. अगर घर में कत्ल हुआ या कोई बाहर से आया तो घर में मौजूद कुत्ते ने भौंका क्यों नहीं? कुत्ता छत पर ठीक उसी जगह चेन से बंधा था, जिस छत के नीचे जाल से लटके हुए शव मिले।
6. घर में काफी कैश रखा था लेकिन उसे किसी ने छुआ तक क्यों नहीं?
7. जाल से लटके सभी 10 शवों के हाथ, पैर, मुंह क्यों बंधे थे? कुछ बच्चों के पैर जमीन को छू रहे थे ताकि वो भी आत्महत्या लगे।
8. सभी ने एक जगह ही खुदकुशी की, किसी को पहले वाले को मरता देख बिल्कुल डर नहीं लगा?

एएनआई के मुताबिक रिश्‍तेदार सुजाता ने बताया कि घर में जो पाइप लगे मिले हैं उनका कनेक्‍शन सौर ऊर्जा (solar energy) से है, साथ ही घर में वेंटिलेशन के लिए उन्‍हें लगाया गया था।

ये रहस्य गहराता जा रहा है कि ये हत्या है या आत्महत्या की शक्ल देने की कोई खतरनाक साज़िश? पुलिस अभी तक सिर्फ आत्महत्या के एंगल से जाँच कर रही थी मगर जब से इस मामले में इन प्रश्नो ने अपनी जगह बनायीं है तब से इस घटना में हत्या की खूंखार साज़िश की भी बू आने लगी है। फ़िलहाल दिल्ली पुलिस मामले की सभी संभव कोणों से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Exit mobile version