उत्तर प्रदेश D.Ped बैच 2014-15 के नतीजों की घोषणा हो चुकी है। अभ्यर्थी अपने नतीजे वेबसाइट examregulatoryauthorityup.in पर देख सकते हैं। वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको नतीजे घोषणा संबंधित नोटिफिकेशन नजर आ जाएगा। “डी0पी0एड0 प्रशिक्षण 2014-15 के अन्तर्गत चयनित अभ्यर्थियों की कॉलेज आवंटन सूची” नाम से आपको एक नोटिफिकेशन लिंक वेबसाइट पर नजर आएगा। उस लिंक पर क्लिक करें और फिर प्रॉसेस को फॉलोकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
एग्जामिनेशन रेग्युलेट्री अथॉरिटी सेक्रेट्री डॉ. सिंह ने रिजल्ट्स की घोषणा होने की जानकारी दी।
चलिए अब बताते हैं कैसे आप नतीजे चेक कर सकते हैं। UP BTC 2015 के नतीजे चेक करने के लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
Step 1: UP BTC की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाएं।
Step 2: होम पेज पर ही आपको मेरिट लिस्ट का लिंक नजर आएगा।
Step 3: मेरिट लिस्ट पर क्लिक करें।
Step 4: मेरिट लिस्ट खुल जाएगी जिसमें आप अपने नाम चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड जल्द ही बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (BTC) D.EI.Ed 2017 के सेकेंड के अलॉटमेंट रिजल्ट्स भी घोषित करेगा। दूसरे चरण में आवंटन प्रक्रिया की शुरुआत 27 सितंबर से शुरू हो गई थी और यह 3 अक्टूबर, 2017 को समाप्त हो गई थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने UP BTC 2017 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 31 जुलाई, 2017 को शुरू की थी। मेरिट लिस्ट 28 अगस्त को जारी की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले चरण में ऑनलाइन चॉइस और सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 22 सितंबर, 2017 तक पूरी हो गई थी। वहीं हर बार की तरह इस बार भी कुछ सीट्स बच गई थीं जिन पर भर्ती के लिए अब दूसरे राउंड में ऑनलाइन चॉइस फाइलिंग प्रॉसेस आयोजित हुआ था।